फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए वरुण चक्रवर्ती, टी20 में घातक प्रदर्शन का मिला इनाम

Tue, 04 Feb 2025 05:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

वरुण ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में 9.85 के औसत से 14 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उनके इस घातक प्रदर्शन का अब उन्हें इनाम मिला है।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसका एलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को किया। वरुण ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में 9.85 के औसत से 14 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उनके इस घातक प्रदर्शन का अब उन्हें इनाम मिला है।
विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती-अक्षर पटेल - फोटो : PTI
नागपुर में अभ्यास करते दिखे वरुण
इंग्लैंड पर टी20 सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करने क बाद अब भारतीय टीम की नजर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर है। पहला मुकाबला नागपुर में छह जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच के लिए रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंच चुकी है। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास किया, इस दौरान वरुण चक्रवर्ती को नेट्स पर गेंदबाजी करते देखा गया। 

वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
नागपुर वनडे में डेब्यू कर सकते हैं वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए अब तक वनडे क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में खेले 23 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 4.28 की इकोनॉमी से 59 विकेट चटकाए हैं। हाल ही में उन्होंने राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में उन्होंने पांच विकेट हॉल लेकर अपना ध्यान आकर्षित किया था। आगामी वनडे सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में बीसीसीआई ने पांच स्पिनरों को मौका दिया है, जिनमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।
विज्ञापन

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें