फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे वरुण-अक्षर और सुंदर, देखें तस्वीर

Sat, 08 Feb 2025 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

वाशिंगटन सुंदर ने बाद में कहा, 'दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है।' पुलिस ने भुवनेश्वर और कटक के बीच खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
विज्ञापन
अक्षर, सुंदर और वरुण - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार को होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों ने शनिवार को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।

 

विज्ञापन

अक्षर, सुंदर और वरुण - फोटो : Twitter
इन तीनों खिलाड़ियों वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह-सुबह जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। पुलिस ने कहा कि खिलाड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में दर्शन किए। वाशिंगटन सुंदर ने बाद में कहा, 'दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है।' पुलिस ने भुवनेश्वर और कटक के बीच खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को कटक में होने वाले दूसरे वनडे मैच में पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। भारत ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैच की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की है और उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखकर सीरीज जीतना होगा।

कोहली दाएं घुटने में सूजन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए थे जिससे 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंताए व्यक्त की जा रही हैं। भारतीय उप कप्तान शुभमन गिल ने हालांकि स्पष्ट किया है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह दूसरे वनडे में खेलेंगे। कोहली भी टीम के साथ कटक पहुंचे हैं और वह सहज नजर आ रहे थे।

यह भारत के लिए अच्छे संकेत हैं लेकिन इससे अंतिम एकादश का चयन करने के लिए टीम प्रबंधन को माथापच्ची करनी पड़ेगी। पिछले मैच में कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने 36 गेंद पर 59 रन बनाकर टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें