फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 World Cup: खिताबी जीत के बाद जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, साथियों ने वैभव को सराहा; जानें किसने क्या कहा

Fri, 06 Feb 2026 08:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार विश्व कप का खिताब जीता। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद जश्न में डूब गए। आइए जानते हैं खिताबी जीत के बाद खिलाड़ियों ने किस तरह प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंडर-19 टीम ने इतिहास रचते हुए छठी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया है। भारत इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम है। भारत ने हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न में डूब गए और तिरंगा लेकर इस जीत का जश्न मनाया। भारत की जीत के नायक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने 175 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के सामने रखा था विशाल लक्ष्य
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 100 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली। आइए जानते हैं जीत के बाद खिलाड़ियों ने किस तरह प्रतिक्रिया दी...

टीम के लिए योगदान देते रहना चाहते हैं कनिष्क
कनिष्क चौहान ने कहा, मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश कर रहा था। मैं आगे भी टीम में जितना हो सके उतना योगदान देना चाहता हूं। सर (कनितकर) ने मुझे शांत रहने और अपनी भूमिका अच्छे से निभाने के लिए कहा और स्कोर के बारे में न सोचने के लिए कहा। हम जानते थे कि वे (इंग्लैंड) हम पर कड़ा आक्रमण करेंगे और मैच में कुल 700 रन बने। हम बस सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहते थे।

ये भी पढ़ें: Under 19 World Cup Final: भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप, दबदबा ऐसा कि 16 में से 10 बार फाइनल में पहुंचे

सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने कहा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मैं अपने साथियों के साथ जश्न मनाना चाहता हूं। वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे हमने इंग्लैंड को मैच से बाहर कर दिया। जश्न कैसे मनाते हैं, ये अभी कुछ तय नहीं है। 

टूर्नामेंट के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने कहा, मुझे कई बार दबाव महसूस हुआ, हमें बस इसे संभाले रखना था। अपने गेंदबाजों और फील्डरों का साथ देना था। हमारी लाइन और लेंथ अच्छी थी। हम जश्न मनाएंगे, पिछले दो वर्षों की कड़ी मेहनत का अच्छा इनाम है। तब हम ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे और यह एक तरह का बदला है। वैभव का खेल मुझे बहुत पसंद आया।
विज्ञापन

कोच ने खिलाड़ियों को सराहा
भारतीय अंडर-19 टीम के कोच ऋषिकेश कनितकर ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है, मैं पहले भी यहां आ चुका हूँ, लेकिन लड़कों के लिए यह खास है। इंग्लैंड टीम के कड़े मुकाबले के बाद हमारे लिए यह एक अच्छी जीत है। यह हमारे प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। बीसीसीआई अकादमी में हम यही करते हैं। ट्रॉफियां अच्छी बात हैं, लेकिन विकास बहुत महत्वपूर्ण है। अब बस खाना खाकर सो जाओ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें