फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: कप्तानी गई, लेकिन अंदाज अब भी वही, प्रैक्टिस सेशन में टीम को प्रेरित करते दिखे विराट कोहली, देखें VIDEO

Wed, 22 Jun 2022 08:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर

सार

बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इतना ही नहीं लीसेस्टरशायर फॉक्सेज ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमं विराट कोहली टीम को अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यह मैच एक जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया लीसेस्टर में इसकी काउंटी टीम लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी। भारतीय खिलाड़ी इसके लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इतना ही नहीं लीसेस्टरशायर फॉक्सेज ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमं विराट कोहली टीम को अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। प्रैक्टिस मैच अप्टनस्टील काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। विराट के पास इंग्लैंड में खेलने का काफी अनुभव है।

उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दिया था, लेकिन कप्तानी का अंदाज वह अब तक नहीं भूल पाए हैं। यही वजह है कि कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के रहते विराट कोहली ने भारत के युवा खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ाई। लीसेस्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- गेम मोड एक्टिवेटेड। विराट कोहली ने तैयारियों से भरे दिन में टीम की हिम्मत बढ़ाई।

भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। यह मैच पिछले साल हुई पांच मैचों की सीरीज का हिस्सा है। 2021 में चार ही टेस्ट मैच खेले गए थे। एक मैच कोरोना की वजह से नहीं हो सका था। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। इस टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। 
विज्ञापन

भारतीय टीम जब पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो विराट कोहली टीम के कप्तान थे। ऐसे में रोहित और कोच द्रविड़ उस अनुभव का बेहतर इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस वजह से कोहली को युवा खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने के लिए कहा गया है। टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें