फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार अर्शदीप सिंह, केंट पहुंचकर जताई खुशी; बोले- लय हासिल करना मेरा लक्ष्य है

Tue, 10 Jun 2025 05:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

26 वर्षीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम में चुना गया है और उनकी नजरें पहला टेस्ट खेलने पर लगी होंगी। भारतीय टीम 13 जून से भारत ए के खिलाफ केंट में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। सीमित ओवरों के प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप दो साल पहले केंट के लिये काउंटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह-सितांशु कोटक-गौतम गंभीर-टी दिलीप - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह केंट पहुंच गए हैं। उन्होंने यहीं काउंटी क्रिकेट खेला था। अब वह टेस्ट सीरीज से पहले लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि, इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम पहुंच चुकी है। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

केंट के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेल चुके अर्शदीप
26 वर्षीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम में चुना गया है और उनकी नजरें पहला टेस्ट खेलने पर लगी होंगी। भारतीय टीम 13 जून से भारत ए के खिलाफ केंट में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। सीमित ओवरों के प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप दो साल पहले केंट के लिये काउंटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं। उन्होंने इस साल आईपीएल में उपविजेता पंजाब किंग्स के लिये भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा- आज के अभ्यास सत्र में मेरा लक्ष्य लय हासिल करना ही था। हम लगातार सफेद गेंद का प्रारूप खेल रहे थे तो अब लाल गेंद से खेलकर अच्छा लगा। आगे हम और बेहतर होते जायेंगे और बल्लेबाजों के लिये गेंद को खेलना आसान नहीं होगा।

अभ्यास सत्र के विषय में की चर्चा
अर्शदीप ने आगे कहा- 'गेंदबाजी में मजा आया। हम अभ्यास के लिये खेल रहे थे लेकिन पूरी तरह से प्रतिस्पर्धी भाव के साथ। इससे और भी मजा आया। हमने पुख्ता रणनीति बनाकर उन्हें आउट करने की कोशिश की। साइ (सुदर्शन) पहली बार टीम से जुड़ा है और शानदार फॉर्म में भी है। हमने उसे आउट करने की काफी कोशिश की।'

'बुमराह के साथ कौशल को निखारने की कोशिश करूंगा'
इस दौरान अर्शदीप ने कहा कि वह जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करके अपने कौशल को निखारने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा- 'जब भी मैं गेंद पकड़ता हूं तो मुझे लगता है कि मैं सर्वश्रेष्ठ हूं। लेकिन सभी को पता है कि जब आपके गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह हैं तो तुलना जैसा शब्द तो हो ही नहीं सकता। फोकस इसी पर है कि हम अपने खेल में कैसे निखार लायें और एक दूसरे की, टीम की मदद कैसे करें।'

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी। 
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें