फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में शुभमन गिल ने जड़ा पचासा, ऐसा करने वाले नौवें भारतीय; रिकॉर्ड्स

Fri, 20 Jun 2025 07:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है। वह बीसीसीआई द्वारा मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन कर रहे हैं। शुक्रवार को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आगाज हुआ। पहली पारी में गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक जड़ा।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए बतौर टेस्ट कप्तान डेब्यू करते ही शानदार पचासा ठोक दिया है। उन्होंने महज 56 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन

बतौर कप्तान पहले ही मैच में चमके गिल
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है। वह बीसीसीआई द्वारा मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन कर रहे हैं। शुक्रवार को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आगाज हुआ। पहली पारी में गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 56 गेंदों में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 

गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
गिल 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले नौवें भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए। इसके अलावा दाएं हाथ के बल्लेबाज 50+ स्कोर बनाने वाले नौ भारतीय टेस्ट कप्तानों में सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 25 वर्ष और 285 दिन की उम्र में किया। गिल ने अपने करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी आज ही ठोकी।
विज्ञापन

इंग्लैंड में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा भारतीय टेस्ट कप्तान
  • 25 वर्ष 285 दिन - शुभमन गिल, लीड्स, 2025
  • 26 वर्ष 174 दिन - मंसूर अली खान पटौदी, लीड्स, 1967
  • 27 वर्ष 168 दिन - मोहम्मद अजहरुद्दीन, लॉर्ड्स, 1990
  • 29 वर्ष 269 दिन - विराट कोहली, बर्मिंघम, 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें