फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'टीम देखकर हैरान हूं', गिल के कप्तान बनने से नाखुश हैं मांजरेकर? जानें पठान और हरभजन ने क्या कहा

Sat, 24 May 2025 05:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इस टीम में करुण नायर की वापसी हुई है जबकि अर्शदीप सिंह और साई सुदर्शन नया चेहरा हैं। चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई 18 सदस्यीय टीम पर अब भारतीय दिग्गज प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
शुभमन गिल-संजय मांजरेकर - फोटो : ANI-sanjay manjrekar (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इस टीम में करुण नायर की वापसी हुई है जबकि अर्शदीप सिंह और साई सुदर्शन नया चेहरा हैं। चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई 18 सदस्यीय टीम पर अब भारतीय दिग्गज प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइये देखते हैं...
विज्ञापन

टीम चयन से खुश नहीं है संजय मांजरेकर?
पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर टीम के चयन से कुछ खास खुश नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा- कुल मिलाकर टीम का चयन अजीब है। लेकिन भारत इंग्लैंड जाने से पहले कुछ भी नहीं खोना चाहता। यह टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, इसलिए हम केवल इसके लिए शुभकामनाएं ही दे सकते हैं और हां, जब निवेश पर रिटर्न की बात आती है तो धैर्य रखें।

भारत को खलेगी शमी की कमी
पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह और करुण नायर के टीम में चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- 'साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, करुण नायर को अंतिम प्रारूप और चुनौतीपूर्ण अंग्रेजी गर्मियों के लिए चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने पर बधाई।' इस दौरान पठान ने मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं करने पर भी बात की। उन्होंने कहा- 'लेकिन निश्चित रूप से टीम इंडिया को उन परिस्थितियों में मोहम्मद शमी की सेवाओं की कमी खलेगी।'

भज्जी ने दी गिल को बधाई
वहीं, हरभजन सिंह ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- बधाई हो शुभमन गिल। इंग्लैंड दौरे के लिए शुभकामनाएं।

भारतीय टीम - फोटो : ANI
आईपीएल में कर रहे हैं GT की कप्तानी
गिल भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं। साथ ही आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कमान भी संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में गुजरात ने 25 मैच खेले हैं और 14 में जीत हासिल की है। 11 मैचों में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा शुभमन ने जिम्बाब्वे दौरे पर पांच टी20 में भारतीय टीम की कमान संभाली है। इसमें से चार मैच टीम इंडिया ने जीते थे। गंभीर जैसे कोच के होते हुए गिल वैसी ही कामयाबी हासिल कर सकते हैं, जैसी उन्हें आईपीएल में आशीष नेहरा के रहते मिली है।

विज्ञापन

इयोन मोर्गन ने किया गिल का समर्थन
इंग्लैंड के पूर्व सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के नए टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल की नियुक्ति का समर्थन किया है। स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'यह अभी भी एक बहुत ही मजबूत टीम है। मुझे लगता है कि कप्तानी का फैसला सही है। मैंने कुछ साल पहले आईपीएल में दो सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स में शुभमन गिल के साथ खेला था। वह एक स्वाभाविक नेता हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें