फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए सुदर्शन, अश्विन-साहा के अनचाहे क्लब में शामिल

Fri, 20 Jun 2025 06:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

21 वर्षीय साई सुदर्शन टेस्ट में डेब्यू करने वाले 317वें खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को वह बल्लेबाजी के लिए नंबर तीन पर  उतरे। हालांकि, वह प्रभावित नहीं कर पाए। उन्होंने कुल चार गेंदें खेलीं, लेकिन  खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें लंच से पहले बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन डेब्यू मुकाबले में प्रभावित नहीं कर सके। वह खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन

डेब्यू टेस्ट में फ्लॉप रहे सुदर्शन
21 वर्षीय साई सुदर्शन टेस्ट में डेब्यू करने वाले 317वें खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को वह बल्लेबाजी के लिए नंबर तीन पर  उतरे। हालांकि, वह प्रभावित नहीं कर पाए। उन्होंने कुल चार गेंदें खेलीं, लेकिन  खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें लंच से पहले बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ तमिलनाडु का यह बल्लेबाज अश्विन और ऋद्धिमान साहा के अनचाहे क्लब में शामिल हो गया।

इस अनचाहे क्लब में शामिल हुए सुदर्शन
सुदर्शन टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले 29वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। पिछली बार 2011 में उमेश यादव 2011 में टेस्ट की पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हुए थे। 

टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज साल
सी.टी. सरवटे 1946
जे.के. ईरानी 1947
एस.ए. बनर्जी 1948
ग़ुलाम अहमद 1948
एस.पी. गुप्ते 1951
जी.एस. रामचंद 1952
जे.एम. पटेल 1955
एम.एस. हार्डिकर 1958
वी.एम. मुधैया 1959
एम.एम. सूद 1960
बी.एस. चंद्रशेखर 1964
यू.एन. कुलकर्णी 1967
ई.डी. सोलकर 1969
जी.आर. विश्वनाथ 1969
डी.डी. परसाना 1979
के. श्रीकांत 1981
मनिंदर सिंह 1982
आर.जी.एम. पटेल 1988
वी. रजदान 1989
ए. कुरुविला 1997
आर. सिंह 1999
डी.जे. गांधी 1999
आर. विजय भारद्वाज 1999
ए. रात्रा 2002
पार्थिव पटेल 2002
ऋद्धिमान साहा 2010
रविचंद्रन अश्विन 2011
उमेश यादव 2011
बी. साई सुदर्शन 2025
विज्ञापन

गांगुली-द्रविड़ और कोहली के क्लब में शामिल हुए सुदर्शन
सुदर्शन का डेब्यू भी एक खास दिन हुआ। 20 जून भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा दिन है। इस दिन तीन भारतीय दिग्गजों ने अलग-अलग साल में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। 20 जून को सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अब इस फहरिस्त में सुदर्शन भी जुड़ चुके हैं। हालांकि, अब ये तीनों खिलाड़ी टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। गांगुली और द्रविड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। गांगुली और द्रविड़ ने 20 जून 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू किया था। इसी मैच में गांगुली ने शतक जड़कर दुनिया को चेता दिया था, जबकि द्रविड़ ने भी 95 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 20 जून 2011 को टेस्ट डेब्यू किया था, पहले मैच में फेल होने के बाद उन्होंने इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड बनाए। सुदर्शन, गांगुली, द्रविड़ और कोहली के अलावा दो और खिलाड़ियों ने इस तारीख को टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, उनका करियर कुछ खास नहीं चला। ये खिलाड़ी हैं अभिनव मुकुंद और प्रवीण कुमार। हालांकि, सुदर्शन को भारत का नया सितारा माना जा रहा है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी की काफी तारीफ हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें