फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: 'जेठानी की तरह कौन हुक्म चलाता है?', कपिल के सवाल पर पंत का मजेदार जवाब; गंभीर की भी छूटी हंसी

Sat, 05 Jul 2025 05:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय दिग्गजों को कपिल शर्मा शो में मजाक मस्ती करते देखा जा रहा है। शो के होस्ट कपिल एक सवाल पूछते हैं, जिसका पंत मजेदार जवाब देते हैं और सभी हंसने लगते हैं। 
विज्ञापन
कपिल-पंत-गंभीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड दौरे के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और उपकप्तान ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय दिग्गजों को कपिल शर्मा शो में मजाक मस्ती करते देखा जा रहा है। शो के होस्ट कपिल एक सवाल पूछते हैं, जिसका पंत मजेदार जवाब देते हैं और सभी हंसने लगते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

कपिल के सवाल पर पंत का मजेदार जवाब
दरअसल, नेटफ्लिक्स के शो 'कपिल शर्मा शो' में भारतीय टीम के कोच और उपकप्तान पहुंचे। इस दौरान उनके साथ स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी मौजूद थे। कपिल ने उनसे सवाल किया, 'ज्यादातर परिवारों में एक जेठानी होती है जो फैसले लेती है। ऐसा कौन खिलाड़ी है? कोई ऐसा जो सबको आदेश देता है, भले ही वे सिर्फ अपनी वरिष्ठता का फायदा उठा रहे हों।' इसके जवाब में पंत कहते हैं,  'रोहित भाई ऐसे ही हैं।' तभी गौतम गंभीर हंसते हुए कहते हैं कि, 'मैंने कहा रोहित का नाम ले ले, अब तो रिटायर हो गया।'

विज्ञापन

रोहित-विराट ले चुके टेस्ट से संन्यास
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उनके बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब भारतीय टीम इन दोनों दिग्गजों के बिना इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती नजर आ रही है। टीम के नेतृत्व का जिम्मा शुभमन गिल पर है जबकि उनके डिप्टी ऋषभ पंत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें