फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: केएल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, SENA देशों में सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाले संयुक्त दूसरे भारतीय ओपनर

Mon, 23 Jun 2025 04:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

33 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 87 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 42 रन बनाए थे। अपने टेस्ट करियर के 18वें अर्धशतक के साथ केएल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त दूसरे भारतीय ओपनर बन गए।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त दूसरे भारतीय ओपनर बन गए। 
विज्ञापन

केएल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
33 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 87 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 42 रन बनाए थे। अपने टेस्ट करियर के 18वें अर्धशतक के साथ केएल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त दूसरे भारतीय ओपनर बन गए। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय की बराबरी कर ली। केएल राहुल ने नौ बार SENA देशों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय ने भी नौ-नौ बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
विज्ञापन

SENA देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय ओपनर
  • 19 - सुनील गावस्कर (57 पारी)
  • 𝟵* - केएल राहुल(𝟰𝟮 पारी)
  • 9 - वीरेंद्र सहवाग (49 पारी)
  • 9 - मुरली विजय (42 पारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें