फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पहला टेस्ट हारने के बाद प्रशंसकों को आई विराट कोहली की याद, सोशल मीडिया पर दे रहे प्रतिक्रिया

Tue, 24 Jun 2025 11:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है। हालांकि, गिल बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले मैच में जीत हासिल करने में नाकाम रहे। भारतीय टीम पहली पारी में बढ़त लेने के बावजूद इस मैच को जीत नहीं सकी। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की। भारत की हार का सबसे बड़ा कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से हरा दिया। इस तरह मेजबानों ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। भारत की इस हार ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। अब सोशल मीडिया पर वह जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वह विराट कोहली को याद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

गिल युग की खराब शुरुआत
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है। हालांकि, गिल बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले मैच में जीत हासिल करने में नाकाम रहे। भारतीय टीम पहली पारी में बढ़त लेने के बावजूद इस मैच को जीत नहीं सकी। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की। भारत की हार का सबसे बड़ा कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा। 

क्राउली और डकेट ने पांचवें दिन मचाया धमाल
इंग्लैंड के लिए रूट 53 रन और जैमी स्मिथ 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 21 रन से की। इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 350 रन चाहिए थे, जबकि भारत को 10 विकेट लेने थे। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली और बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें दिन पहले सत्र में भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी। 

रूट और स्मिथ ने दिलाई टीम को जीत
भारत ने दूसरे सत्र में चार विकेट लिए, लेकिन अंत में रूट और स्मिथ ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को जीत दिला दी। इंग्लैंड के लिए डकेट ने 149 रन, क्रावली ने 65, कप्तान बेन स्टोक्स ने 33, ओली पोप ने आठ रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में खाली हाथ रहे और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। 

फैंस हुए निराश
भारत की करारी शिकस्त पर अब सोशल मीडिया पर प्रशंसक जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उन्हें पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली के दौर की याद आ रही है। आइये देखते हैं रिएक्शंस...

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें