फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: टीम इंडिया में भारी बदलाव, आखिरकार कुलदीप की वापसी, इस खिलाड़ी का डेब्यू

Sat, 13 Feb 2021 09:35 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 13
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पिछले टेस्ट में 227 रनों से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया ने आज के अहम मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है?
विज्ञापन

2 of 13
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@WisdenIndia
रोहित शर्मा
पहले टेस्ट में फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा ओपनर की भूमिका अदा कर रहे हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर केवल 18 रन बनाए थे। पहली पारी में वह सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से केवल 12 रन निकले थे। दूसरे टेस्ट में रोहित से उम्मीद की जा रही है वह एक बड़ी पारी को अंजाम दें।
विज्ञापन

3 of 13
शुभमन गिल - फोटो : twitter@ICC
शुभमन गिल
हिटमैन रोहित शर्मा के साथ सलामी जोड़ी की भूमिका शुभमन गिल निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली थी। रोहित और गिल की सलामी जोड़ी से टीम को एक बड़ी पारी और साझेदारी की उम्मीद है।

4 of 13
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : social media
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आएंगे। पहले टेस्ट में 73 रन बनाकर अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे। डोम बेस ने उन्हें अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन

5 of 13
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली
पहली पारी में महज 11 रनबनाकर आउट होने वाले कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में 104 गेंदों में नौ चौके की मदद से 72 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। बेन स्टोक्सने उन्हें अपना शिकार बनाया था। दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter
अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद रहाणे ने  कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी रहाणे फ्लॉप रहे थे। पहली पारी में एक रन बनाने वाले दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गए थे। 
विज्ञापन

7 of 13
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बतौर नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। पंत इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में हैं। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में पंत 'नर्वस नाइंटीज' के शिकार हो गए थे। उन्होंने 88 गेंदों में नौ चौक्के और पांच छक्के की मदद से 91 रन की शानदार पारी खेली थी। 

8 of 13
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ICC
अक्षर पटेल
दूसरे टेस्ट में स्पिनर अक्षर पटेल को डेब्यू का मौका मिला है, उन्हें मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने डेब्यू कैप नंबर-302 सौंपी। शाहबाज नदीम की जगह टीम में शामिल किए गए अक्षर पटेल पिछले मैच में ही डेब्यू कर लेते, लेकिन चोट की वजह से उनका इंतजार बढ़ गया। गेंद के साथ-साथ गुजरात का यह खिलाड़ी बल्ले से भी योगदान देना जानता है।

9 of 13
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
रविचंद्रन अश्विन
अनुभवी गेंदबाज अश्निन स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी। पहले टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अश्विन से दूसरे टेस्ट में टीम को वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पहले टेस्ट में अश्विन ने कुल मिलाकर नौ विकेट चटकाए थे, जिसमें पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में छह विकेट शामिल हैं।  

10 of 13
कुलदीप यादव - फोटो : twitter
कुलदीप यादव
बीते कुछ समय से चर्चा का विषय बने कुलदीप यादव की आखिरकार दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है, उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। चाइनामैन, अश्विन के साथ भारत की स्पिन गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करेंगे। कानपुर का यह युवा फिरकी गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है।

11 of 13
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
मोहम्मद सिराज
वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में हर किसी को प्रभावित करने वाले मोहम्मद सिराज उनकी जगह लेंगे। पहले टेस्ट में बुमराह उम्मीद के मुताबिक अधिक असरदार साबित नहीं हुए थे। इस फैसले से पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर खुश नजर नहीं आए। उन्होंने कहा, ‘अगर वर्कलोड की बात है तो इस टेस्ट के बाद 7 दिन का आराम था और वे फिट हैं, ऐसे में उन्हें खिलाना चाहिए था।’

12 of 13
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
इशांत शर्मा 
पहले टेस्ट मैच में तीन विकेट चटकाने वाले इशांत शर्मा दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह का साथ देंगे। पहले टेस्ट में इशांत ने तीन विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए थे। 
विज्ञापन

13 of 13
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @mayankcricket
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांतं शर्मा और मोहम्मद सिराज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें