फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अश्विन के शतक पर जमकर झूमे सिराज, तीसरे दिन छाया चेपॉक का लोकल ब्वॉय

Mon, 15 Feb 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
अश्विन के शतक पर जश्न मनाते सिराज - फोटो : bcci
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने शानदार शतक जड़ा। इस अनुभवी गेंदबाज ने मोईन अली के ओवर में चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। इस दौरान अश्विन ने 148 गेंदों में 106 रन की शतकीय पारी खेली। अश्विन का शतक पूरा होते ही दूसरे छोर पर मौजूद टीम इंडिया के युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज को खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह पिच पर ही जश्न मनाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

 



अश्विन ने रचा इतिहास 
पहली पारी में गेंदबाजी में पांच विकेट लेने वाले अश्विन दूसरी पारी में बल्लेबाजी में शानदार सेंचुरी लगाई। 34 वर्षीय अश्विन के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है। उन्होंने एक पारी में पांच विकेट और शतक लगाने का कमाल तीसरी बार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई दिग्गजों को भी पछाड़ दिया। अश्विन ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस, कैरेबियाई दिग्गज गैरी सोबर्स, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और मुश्ताक मोहम्मद को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी ने यह काम दो-दो बार किया था। बता दें कि टेस्ट मैच में सबसे अधिक बार एक पारी में शतक और पांच विकेट लेने का कमाल इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम के नाम है। उन्होंने यह कारनामा पांच बार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें