फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: ब्रूक का विकेट लेते ही बुमराह ने हासिल की कौन सी उपलब्धि? ऐसा करने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बने

Thu, 05 Mar 2026 09:45 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में जैसी इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लिया, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए। बुमराह की गेंद पर अक्षर पटेल ने ब्रूक का शानदार कैच पकड़ा जो सात रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुमराह का प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में 234 विकेट हासिल किए। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 149 विकेट निकाले हैं। 94 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बुमराह अब तक 117 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। अब तक आठ भारतीय गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (वनडे, टी20 और टेस्ट) में 500 विकेट के आंकड़े को छू चुके हैं।

भारत के लिए किन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अनिल कुंबले शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 1990 से 2008 के बीच 403 मैच में 30.09 की औसत के साथ 956 विकेट हासिल किए। 
  • वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने साल 2010 से 2024 के बीच 287 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 25.8 की औसत के साथ 765 विकेट निकाले। 
  • हरभजन सिंह ने साल 1998 से 2016 के बीच कुल 367 मैच खेले, जिसमें 711 विकेट हासिल किए।
  • कपिल देव ने साल 1978 से 1994 के बीच 356 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 687 विकेट निकाले। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप 1983 का खिताब भी अपने नाम किया है। रवींद्र जडेजा ने साल 2009 से अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 373 मुकाबलों में 634 विकेट हासिल किए।
  • जहीर खान ने साल 2000 से 2014 के बीच 309 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 610 विकेट निकाले। 
  • जवागल श्रीनाथ ने साल 1991 से 2003 के बीच 296 मुकाबलों में 551 विकेट अपने नाम किए हैं।
  • अब बुमराह भी उन भारतीय गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें