फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ये नहीं देखा तो क्या देखा! अभिषेक नायर के साथ संजू सैमसन ने गाया आमिर खान की फिल्म का गाना, लूटी महफिल

Tue, 21 Jan 2025 06:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया है। चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत और केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना है। यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन
संजू सैमसन-अभिषेक नायर - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन इस वक्त कोलकाता में हैं और पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले की तैयारियों में जुटे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बुधवार यानी 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज सैमसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का गाना गाते हुए देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

'पहला नशा, पहला खुमार..'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में संजू सैमसन आमिर खान की फिल्म का मशहूर सॉन्ग 'पहला नशा, पहला खुमार' गाते देखा जा रहा है। इसमें उनके साथ अभिषेक नायर भी दिख रहे हैं। वीडियो में संजू अपने फोन से गीत के बोल पढ़ते दिख रहे हैं जबकि अभिषेक हाथ में माइक पकड़े हुए हैं। फैंस को दोनों का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि, यह वीडियो नया है या पुराना यह पता नहीं चल सका है।

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे संजू
भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया है। चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत और केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना है। यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलेगी। संजू सैमसन सिर्फ टी20 सीरीज ही खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें