फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: वैभव के डेब्यू से खुशी, पर सैमसन को बाहर रखने पर भड़के मांजरेकर; बताया कैसे मिल सकती थी जगह

Sun, 05 Jul 2026 08:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करने के लिए संजू सैमसन को बाहर बैठाया गया, लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर इस फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने सैमसन को बाहर रखने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
वैभव और मांजरेकर - फोटो : BCCI/Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराने के टीम प्रंबधन के फैसले की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने सैमसन को बाहर करने की जगह प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर खिलाने की बात भी कही। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया। वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारतीय पुरुष टीम के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया और सचिन के 16 वर्ष 205 दिन में 1989 में किए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। वैभव ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। 
विज्ञापन

सैमसन को किया गया था बाहर
वैभव को डेब्यू कराने के लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर बिठाया गया था। टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीन यादगार पारियां खेल भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। आयरलैंड सीरीज के दौरान दो मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में सैमसन असफल रहे। लगातार तीन असफलता के बाद उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन

भारत सीरीज में पिछड़ा
मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, 'वैभव को इंडिया की जर्सी में देखकर बहुत अच्छा लगा। लेकिन सैमसन का क्या? ड्रॉप कर दिया? मजाक कर रहे हो। नहीं, मुझे लगता है कि वह चोटिल है। या यह सबसे अजीब चयन है। सैमसन आसानी से तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते थे।' श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था। दूसरे मैच में भारतीय टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज जीतने के लिए भारत को अब अगले तीनों मैच जीतने होंगे और सीरीज बराबर कराने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें