फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'प्लीज ऐसा करो..',संजना गणेशन ने की बुमराह से खास मांग; क्या जसप्रीत पूरी करेंगे पत्नी की इच्छा?

Mon, 23 Jun 2025 09:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

बुमराह की पत्नी संजना स्पोर्ट्स प्रजेंटर हैं। लीड्स टेस्ट के चौथे दिन उन्हें भारतीय गेंदबाज से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बुमराह को चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर का खास मैसेज दिया। संजना ने कहा- 'गावस्कर और पुजारा की ओर से एक रिक्वेस्ट है कि जसप्रीत प्लीज, प्लीज, प्लीज इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच खेलें।'
विज्ञापन
संजना गणेशन-जसप्रीत बुमराह - फोटो : Sony sports (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट की एक पारी में 14वीं बार पंजा खोला। अब सोशल मीडिया पर बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संजना को बुमराह से खास मांग करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

संजना ने दिया बुमराह को खास मैसेज
बुमराह की पत्नी संजना स्पोर्ट्स प्रजेंटर हैं। लीड्स टेस्ट के चौथे दिन उन्हें भारतीय गेंदबाज से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बुमराह को चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर का खास मैसेज दिया। संजना ने कहा- 'गावस्कर और पुजारा की ओर से एक रिक्वेस्ट है कि जसप्रीत प्लीज, प्लीज, प्लीज इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच खेलें।' पत्नी की बात का बुमराह ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि, 'हम इस बारे में किसी और दिन बात करेंगे।'

तीन मैच खेलेंगे बुमराह
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में जारी है। सीरीज की शुरुआत से पहले नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बताया था कि इंग्लैंड दौरे पर बुमराह पांचों मुकाबले नहीं खेलेंगे। वह सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। हालांकि, दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि वो तीन मैच कौन से होंगे जिनमें बुमराह खेलेंगे। 
विज्ञापन

बुमराह की फिटनेस चिंता का विषय
दरअसल, बुमराह ने पिछले साल रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों में टीम की कमान संभाली थी, लेकिन वह पांचवें टेस्ट मैच के दौरान चोट के कारण बाहर हो गए थे। बुमराह की फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन हमेशा ही चिंता का विषय रहा है। यही वजह है बीसीसीआई ने उनकी जगह गिल को रोहित के बाद नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें