फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को लेकर रणनीति तैयार कर रहा है इंग्लैंड, करन ने इस युवा बल्लेबाज को जमकर सराहा

Sat, 04 Jul 2026 10:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार को खेला जाना है। इससे पहले, इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर सैम करन ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की है। करन ने यह भी बताया कि अगर इस 15 साल के बल्लेबाज को डेब्यू का मौका मिलता है तो इंग्लैंड की टीम उनके खिलाफ रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन को अविश्वसनीय कहानी करार देते हुए कहा कि इस 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज को अगर इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है तो मेजबान टीम उन्हें रोकने की पूरी कोशिश करेगी। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का क्रिकेट जगत बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

वैभव की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक सके करन
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले करन ने कहा, यह वाकई एक अविश्वसनीय कहानी है। मैंने लगभग पूरे महीने आईपीएल देखा और वैभव को बल्लेबाजी करते हुए देखकर लगा कि उनके लिए सब कुछ कितना सहज है। उन्हें जो पहचान और सराहना मिल रही है, वह पूरी तरह से उनकी हकदार हैं। वह बेहद स्वाभाविक प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं और इस समय अपने करियर का भरपूर आनंद ले रहे हैं। 15 साल की उम्र में भारत के लिए खेलना किसी सपने के सच होने जैसा है। प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद उनकी प्रतिभा और कौशल की प्रशंसा किए बिना नहीं रहा जा सकता। 

करन का हालांकि मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियां वैभव के लिए नई चुनौती साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में हालात अलग होंगे। यहां की पिचें भारत की तुलना में काफी अलग हैं। ऐसे में गेंदबाजों के पास अपनी योजनाओं को लागू कुरने का बेहतर मौका रहेगा।' करन का इशारा सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 के शानदार प्रदर्शन की ओर था, जिसमें उन्होंने 230 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का गौरव हासिल किया था।
विज्ञापन

रणनीति को लेकर क्या बोले करन
करन ने कहा, हम निश्चित तौर पर उनके खिलाफ अपनी रणनीति तैयार करेंगे। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि हमारी योजनाएं पूरी तरह सफल होंगी या नहीं, क्योंकि वह इस समय बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। मेरा प्रयास अपनी गेंदबाजी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने का होगा, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि वह बेहद खास खिलाड़ी हैं।

करन ने साथ ही वैभव को सलाह दी कि अपार लोकप्रियता और प्रशंसा के बीच भी उन्हें जमीन से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा, भारत में क्रिकेटर होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मुझे लगता है कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वह इस लोकप्रियता और अपेक्षाओं को किस तरह संभालते हैं। मुझे यकीन है कि उनके आसपास ऐसे लोग हैं जो सही मार्गदर्शन देंगे। लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब उन्हें पदार्पण का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें