फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी से फैंस के बीच दौड़ी खुशी की लहर, हिटमैन की पारी को सराहा, रिएक्शंस

Sun, 09 Feb 2025 08:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

हिटमैन ने 16 महीने बाद इस प्रारूप में शतक जड़कर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी खराब फॉर्म में सुधार करते हुए शानदार वापसी की है। उन्होंने कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में शतकीय पारी के साथ फैंस को शानदार तोहफा दिया है। हिटमैन ने 16 महीने बाद इस प्रारूप में शतक जड़कर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन

रोहित ने ठोका 32वां सैकड़ा
रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है। उनके बल्ले से वनडे में पिछला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप के मुकाबले में निकला था। रोहित ने उस वक्त 84 गेंदों पर 131 रन बनाए थे। इसके बाद से रोहित ने 13 पारियां खेली, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए थे। रोहित ने वनडे में शतक लगाने का सूखा खत्म किया और 16 महीने बाद उनके बल्ले से सैकड़ा निकला। रोहित ने आदिल राशिद की गेंद पर छक्के के साथ शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 76 गेंदों का सहारा लिया। इस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 90 गेंदों में 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 119 रनों की शानदार पारी खेली।

वनडे में लगाया अपना दूसरा तेज शतक
रोहित इस मैच में अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने तेज तर्रार पारी खेली। रोहित की पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय कप्तान ने वनडे में अपना दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। रोहित ने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाया था जो उनका इस प्रारूप में सबसे तेज शतक था।

रोहित के वनडे में सबसे तेज शतक
गेंदें विपक्षी टीम स्थान वर्ष
63 अफगानिस्तान दिल्ली 2023
76 इंग्लैंड कटक 2025*
82 इंग्लैंड नॉटिंघम 2018
82 न्यूज़ीलैंड इंदौर 2023
84 वेस्टइंडीज गुवाहाटी 2018
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने इस शतकीय पारी के साथ फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनकी इस पारी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइये देखते हैं...






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें