टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फेल रहे। रोहित ऑस्ट्रेलिया में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और सिर्फ एक ही अर्धशतक लगाया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वे घरेलू सीरीज में शानदार शुरुआत करेंगे। हालांकि उन्होंने एक बार फिर से निराश किया और टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।
रोहित के चेन्नई की बल्लेबाजों की मददगार पिच पर लगातार फेल होने के बाद उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी जगह पर मयंक अग्रवाल को मौका देने की पैरवी की है। ऐसे में आइए इन दोनों ही खिलाड़ियों के पिछले कुछ मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित शर्मा 2019 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे थे। उस मैच में उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए थे। इसके बाद उन्होंने रांची में सीरीज के तीसरे मैच में 212 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने इसके बाद खेले गए टेस्ट मैचों में 6, 21, 26, 52, 44, 7 और अब 6 और 12 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें रोहित के टेस्ट करियर की तो उन्होंने अभी तक 34 मैचों की 57 पारियों में 45 की औसत से 2270 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक, 11 अर्धशतक और एक दोहरा शतक भी लगाया है।
4 of 5
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल
वहीं बात करें सलामी बल्लेबाजी में रोहित के विकल्प मयंक अग्रवाल की तो उन्होंने भी पिछले कुछ मुकाबलों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। मयंक ने पिछली आठ पारियों में 9, 38, 5, 0, 9, 17, 3, 7 रन बनाए हैं।
मयंक के टेस्ट करियर की बात करें तो 29 वर्षीय बल्लेबाज ने 14 मैचों की 23 पारियों में अभी तक 45 की औसत से 1052 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक, चार अर्धशतक और एक दोहरा शतक जड़ा है।