फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संन्यास की अफवाहों के बीच बेफिक्र दिखे रोहित, लॉर्ड्स की बॉलकनी में गंभीर के साथ हंसी-मजाक करते आए नजर

Sat, 18 Jul 2026 10:49 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा के लॉर्ड्स से दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह गौतम गंभीर के साथ हंसी-मजाक करते दिखे, जबकि दूसरे में उन्होंने कहा, 'बाहर क्या चल रहा है, उससे हमको क्या', जिससे उन्होंने बाहरी चर्चाओं को तवज्जो न देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
लॉर्ड्स की बॉलकनी में मस्ती करते दिखे रोहित - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। एक ओर उनके वनडे भविष्य को लेकर संन्यास की अटकलें तेज हैं, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में रोहित शर्मा टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उन्होंने अपने अंदाज में साफ कर दिया कि बाहरी चर्चाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

लॉर्ड्स की बॉलकनी में मस्ती करते दिखे रोहित - फोटो : BCCI
गौतम गंभीर के साथ हंसी-मजाक का वीडियो वायरल
लॉर्ड्स में अभ्यास सत्र से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बालकनी में मौजूद थे। इसी दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कुछ मजाकिया इशारे किए, जिन्हें देखकर रोहित शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उनके साथ मौजूद सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी ठहाके लगाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'बाहर क्या चल रहा है, उससे हमको क्या'
एक अन्य वायरल वीडियो में रोहित शर्मा बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा, 'हम लोग को बाहर क्या चल रहा है, उससे हमको क्या।' रोहित का यह बयान उनके वनडे भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आया है और इसे संन्यास की अटकलों पर उनके अप्रत्यक्ष जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

रोहित शर्मा - फोटो : PTI
संन्यास की अफवाहों ने पकड़ा था जोर
दूसरे वनडे के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी वनडे हो सकता है। हालांकि, इन अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने विराम लगा दिया। सैकिया ने स्पष्ट किया कि रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक चयनकर्ताओं की योजनाओं में रोहित शामिल हैं, तब तक वह भारतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे।

अजीत अगरकर - फोटो : PTI
चयनकर्ताओं के बीच हुई थी चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं के बीच चर्चा जरूर हुई थी और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी। हालांकि, इसके बावजूद रोहित को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली।

रोहित शर्मा - फोटो : IANS
फॉर्म पर उठ रहे हैं सवाल
रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। पिछले आठ वनडे पारियों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.12 और स्ट्राइक रेट 88.60 रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी वह पहले दो मैचों में क्रमशः 11 और 26 रन ही बना सके, जिसके बाद उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

रोहित शर्मा। - फोटो : ANI
शानदार वनडे करियर
हालिया फॉर्म को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा का वनडे करियर भारतीय क्रिकेट के सबसे शानदार अध्यायों में से एक माना जाता है। उन्होंने इस प्रारूप में 11,700 से अधिक रन बनाए हैं और 2023 वनडे विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी नेतृत्व किया। भले ही शुभमन गिल अब भारत के वनडे कप्तान हों, लेकिन रोहित शर्मा अभी भी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल हैं और भारतीय टीम की योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें