पंत ने लीड्स में पहली पारी में 178 गेंद पर 12 चौके और छह छक्के की मदद से 134 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में पंत ने 140 गेंद में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 118 रन बनाए। उनके नाम अब तक टेस्ट में कुल 82 छक्के हैं। इनमें से 66 छक्के पंत ने स्पिनर्स के खिलाफ लगाए हैं। वह सबसे लंबे प्रारूप में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। वीरू ने टेस्ट में कुल 91 छक्के लगाए और इनमें से 60 छक्के स्पिनर्स के खिलाफ आए थे। इसके बाद 57 छक्कों के साथ रवींद्र जडेजा तीसरे और 56 छक्कों के साथ एमएस धोनी चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने स्पिनर्स के खिलाफ 55 छक्के लगाए थे।
ऋषभ पंत और वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : ANI/PTI
टेस्ट में ओवरऑल स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ 86 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 79 छक्कों के साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह उल हक हैं। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज 75 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 71 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन 68 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का नंबर आता है। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ टेस्ट में 67 छक्के लगाए। पंत इस लिस्ट में कैलिस के बाद सातवें नंबर पर है।
टेस्ट में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
स्पिनरों के
खिलाफ छक्के |
| बेन स्टोक्स |
86 छक्के |
| मिस्बाह-उल-हक |
79 छक्के |
| एंजेलो मैथ्यूज |
75 छक्के |
| एडम गिलक्रिस्ट |
71 छक्के |
| केविन पीटरसन |
68 छक्के |
| जैक कैलिस |
67 छक्के |
| ऋषभ पंत |
66 छक्के |
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी स्टोक्स के नाम है। उन्होंने कुल मिलाकर 133 छक्के लगाए हैं। ब्रैंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे और गिलक्रिस्ट 100 छक्कों के साथ तीसरे पर हैं। सिर्फ इन तीन बल्लेबाजों ने ही टेस्ट में 100 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 98-98 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के टिम साउदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल संयुक्त रूप से चौथे और 97 छक्कों के साथ कैलिस पांचवें नंबर पर हैं। भारत के लिए सहवाग ने सबसे ज्यादा 91 छक्के लगाए। वहीं, रोहित शर्मा ने 88 छक्के लगाए। पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
देश |
छक्के |
| बेन स्टोक्स |
इंग्लैंड |
133 |
| ब्रेंडन मैकुलम |
न्यूजीलैंड |
107 |
| एडम गिलक्रिस्ट |
ऑस्ट्रेलिया |
100 |
| टिम साउदी |
न्यूजीलैंड |
98 |
| क्रिस गेल |
वेस्टइंडीज |
98 |
| जैक कैलिस |
दक्षिण अफ्रीका |
97 |
| वीरेंद्र सहवाग |
भारत |
91 |
| एंजेलो मैथ्यूज |
श्रीलंका |
90 |
| रोहित शर्मा |
भारत |
88 |
| ब्रायन लारा |
वेस्टइंडीज |
88 |
| क्रिस केयर्न्स |
न्यूजीलैंड |
87 |
| विव रिचर्ड्स |
वेस्टइंडीज |
84 |
| ऋषभ पंत |
भारत |
82 |
| एंड्रयू फ्लिंटॉफ |
इंग्लैंड |
82 |
| मैथ्यू हेडन |
ऑस्ट्रेलिया |
82 |