टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर 300 रन बनाए। भारत को रोहित शर्मा (161) के रूप में चौथा झटका लगा ही था कि एक रन के भीतर अजिंक्य रहाणे (67) भी चलते बने। दोनों के बीच 162 रन की दमदार साझेदारी भी हुई थी। इसके बाद अश्विन के रूप में छठा झटका लगा।
इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही। जब स्कोरबोर्ड पर एक रन भी नहीं जुड़ पाया था, तब नए गेंदबाज ओली स्टोन ने शुभमन गिल को चलता किया। दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। लंच से पहले सात गेंदों के भीतर पुजारा (21) और फिर नए बल्लेबाज विराट (0) के रूप में भारत को लगातार झटके मिले।