फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-इंग्लैंड की टीम, इस दिवंगत क्रिकेटर को दी श्रद्धांजलि

Wed, 02 Jul 2025 04:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

दूसरे टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ी इंग्लैंड के दिवंगत क्रिकेटर वेन लारकिंस को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ी इंग्लैंड के दिवंगत क्रिकेटर वेन लारकिंस को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। बता दें कि, दूसरा मुकाबला एजबेस्टन पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है।
विज्ञापन

लारकिंस को दी गई श्रद्धांजलि
वेन लारकिंस का 28 जून को निधन हो गया था। वह इंग्लैंड, डरहम और नॉर्थैम्पटनशायर के लिए खेले। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ने 13 टेस्ट में 493 रन और 25 वनडे मैचों में 591 रन बनाए। वहीं, 482 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में उनके नाम 27 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं जबकि 485 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 13594 रन बनाए। दूसरे टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दिवंगत क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी।

पहले टेस्ट में भी काली पट्टी बांधकर उतरे थे खिलाड़ी
इससे पहले भारत और इंग्लैंड की टीमें लीड्स टेस्ट के अंतिम दिन बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरी थी। दोनों टीमों के खिलाड़ी पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी के सम्मान में पट्टी बांधकर उतरे थे। हाल ही में दोशी का  दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 77 साल के थे। उससे पहले दोनों टीमों ने शुरुआती टेस्ट के पहले दिन अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों के सम्मान में काली पट्टी बांधी थी।
विज्ञापन

तीन बदलावों के साथ उतरा भारत
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव की घोषणा की। शार्दुल की जगह नीतीश, और बुमराह की जगह आकाश दीप को शामिल किया गया है। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें