फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND ODI Squad for ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, बुमराह बाहर; हर्षित को मिली जगह

Sat, 18 Jan 2025 03:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

India Squad for England ODI Series 2025 : भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी अगुआई सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि इसके बाद वनडे सीरीज होगी जिसमें रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते दिखेंगे।
विज्ञापन
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले होने वाली इस सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम में शामिल किया है। हाल ही में बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की थी। 
विज्ञापन

टी20 के बाद वनडे में भी शमी की वापसी
भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी अगुआई सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि इसके बाद वनडे सीरीज होगी जिसमें रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते दिखेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टी20 के बाद वनडे टीम में भी वापसी हुई है।

बुमराह को मिला आराम
इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। हालांकि, तीसरे वनडे में भी उनके खेलने पर संशय है क्योंकि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'हमें उम्मीद है कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट हो जाएंगे।' उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला है। हालांकि, अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया गया है। वहीं, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया है। 

छह महीने बाद रोहित और विराट खेलेंगे वनडे
इस सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालते दिखेंगे जबकि शुभमन गिल उपकप्तानी करते नजर आएंगे। हिटमैन के अलावा विराट कोहली भी इंग्लैंड के खिलाफ खेलते दिखेंगे। दोनों लगभग छह महीने के अंतराल के बाद इस प्रारूप में खेलते नजर आएंगे। इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। मेजबानों ने टीम इंडिया को इस सीरीज में 2-0 से हराया था।

चार स्पिनर्स को मौका
चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए चार स्पिनर्स को टीम में शामिल किया है। इनमें अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। अक्षर को टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, कुलदीप यादव की लगभग चार महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। वह पिछले साल अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गए थे। अब वह वापसी के लिए तैयार हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 2025 का कार्यक्रम

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 06 फरवरी (गुरुवार) नागपुर
दूसरा वनडे 09 फरवरी (रविवार) कटक
तीसरा वनडे 12 फरवरी (बुधवार) अहमदाबाद
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें