फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: ब्रायडन कार्स की इंग्लैंड वनडे टीम में वापसी, भारत के खिलाफ आगामी मैचों के लिए टीम में शामिल

Tue, 14 Jul 2026 07:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की चोट के बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में वापसी हुई है। वह नवंबर 2025 के बाद पहला वनडे खेलेंगे। सीरीज के आखिरी दो मैच 16 और 19 जुलाई को कार्डिफ और लॉर्ड्स में होंगे। हैरी ब्रूक टीम के कप्तान हैं।
विज्ञापन
ब्रायडन कार्स - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की भारत के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम में वापसी हो गई है। 30 वर्षीय कार्स कलाई और कोहनी की चोटों के कारण काफी समय से मैदान से दूर थे। हालांकि, हाल ही में उन्होंने डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए तीन टी20 मैच खेले हैं, जिसके बाद उन्हें टीम में वापस बुलाया गया है।
विज्ञापन


आईपीएल से भी बाहर हो गए थे कार्स
इससे पहले, नेट सत्र के दौरान सीधे हाथ में चोट लगने के कारण कार्स आईपीएल 2026 सीजन से भी बाहर हो गए थे, हालांकि, उनकी उस चोट की सटीक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया था। इंग्लैंड के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच सिडनी में नए साल के दौरान खेले गए एशेज टेस्ट में खेला था, जबकि उनका आखिरी वनडे मुकाबला नवंबर 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। कार्स ने अब तक खेले 30 वनडे मैचों में 40.44 के औसत से 34 विकेट चटकाए हैं। इस वनडे सीरीज के अंतिम दो मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में और 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की अपडेटेड टीम इस प्रकार है: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें