फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराज ने झटके से पकड़ी कुलदीप की गर्दन, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 07 Feb 2021 07:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव - फोटो : Screengrab from twitter video
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच कई वजहों से चर्चा में है। दूसरे दिन के खेल में एक तरफ जहां इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का दोहरा शतक सुर्खियों में रहा तो वहीं इसके अलावा भी कई और घटनाओं पर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ड्रेसिंग रूम के बाहर स्पिनर कुलदीप यादव की गर्दन पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे यह वीडियो मात्र चार सेकेंड का ही है, इसलिए इसके पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद इसपर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वीडियो पर बीसीसीआई को टैग कर सिराज पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है तो वहीं कुछ ने इसे दोनों के बीच मजाक बताया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर
दरअसल वीडियो में नजर आ रहा है कि दिन का खेल समाप्त होने के बाद खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे हैं। इस दौरान सिराज गेट के पास ही खड़े हैं, उनके सामने से गिल अंदर चले जाते हैं लेकिन जैसे ही कुलदीप उनके पास पहुंचते हैं और पीछे देखने के लिए मुड़ते हैं, सिराज तेजी से उनकी गर्दन पकड़कर अपनी तरफ खींचते हैं और कुलदीप से कुछ कहते नजर आते हैं। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर
हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसे ट्वीट करने वाले यूजर ने रिप्लाई करते हुए स्पष्टीकरण दिया है। यूजर ने लिखा, 'कई लोगों ने वीडियो के कैप्शन को गंभीरता से ले लिया है। कृपया ध्यान दें यह दोनों के बीच की दोस्ती है, दोनों अच्छे दोस्त हैं। कृपया इसपर विवाद ना खड़ा करें।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें