फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: मोहम्मद शमी की वापसी के इंतजार से गर्म हुआ अटकलों का बाजार, आकाश चोपड़ा ने फिटनेस पर दिया अपडेट

Wed, 22 Jan 2025 06:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इस मैच से पहले भारतीय फैंस को अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार था। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया। इससे उनकी भारतीय टीम में वापसी का इंतजार बढ़ गया है। 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्म द शमी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अभी इंतजार करना होगा। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है। 34 वर्षीय गेंदबाज ने 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से अबतक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। 
विज्ञापन

भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की आज से शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है।  भारतीय कप्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। उन्होंने कहा- हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। विकेट चिपचिपा लग रहा है, बाद में ओस होगी। बाद में यह भारी हो जाएगा। खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। तैयारियां अच्छी रही हैं, इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। दोनों पक्षों के बीच यह शानदार मुकाबला होने वाला है। हम अपनी ताकत पर टिके रहना चाहते हैं।

शमी की वापसी का इंतजार बढ़ा
इस मैच से पहले भारतीय फैंस को अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार था। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया। इससे उनकी भारतीय टीम में वापसी का इंतजार बढ़ गया है। 

पूर्व बल्लेबाज ने दिया शमी की हेल्थ पर बड़ा अपडेट
वहीं, पूर्व बल्लेबाज और मशहूर कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'शमी नहीं खेल रहे हैं। जाहिर है कि वे आज के लिए 100% फिट नहीं हैं। भारत ने अर्शदीप के रूप में केवल एक फ्रंटलाइन पेसर को खेलने का फैसला किया है। हार्दिक-नीतीश दो अन्य पेस विकल्प हैं। इंग्लैंड ने चार उचित पेसर उतारे। दोनों कप्तान पिच को अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं।'

वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से नहीं खेला कोई अंतरराष्ट्रीय मैच
शमी 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से अबतक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल हारने के बाद टखने की चोट के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद जब वह राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के करीब थे तभी उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी। शमी इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। 
इंग्लैंड: बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें