फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद भड़के कुलदीप के कोच, टीम मैनेजमेंट पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 10 Feb 2021 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेला गया पहला टेस्ट मैच में मेजबान टीम के लिए निराशाजनक रहा। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 227 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम हर क्षेत्र में इंग्लैंड से कमजोर नाजर आई। उधर टीम इंडिया की हार के बाद विराट कोहली और टीम प्रबंधन के फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कुलदीप यादव
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल करने पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब भारत की हार के बाद कुलदीप के कोच ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। 26 वर्षीय लेग स्पिनर के कोच कपिल पांडे ने भारतीय टीम के चयन नीति पर सवाल उठाए हैं। पांडे ने कुलदीप के लेकर टीम प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

3 of 5
कुलदीप यादव
पांडे ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में कहा, 'कुलदीप यादव लगातार उनके साथ यात्रा कर रहे हैं, परेशानियां झेल रहे हैं, फिर भी वे उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं।  एक कहावत है 'घर की दुर्गी दाल बराबर', आप उसे समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, आप उसके आंकड़े नहीं देख रहे हैं, आप एक सामान्य क्रिकेटर की तरह उसका इलाज कर रहे हैं।

4 of 5
kuldeep yadav
कुलदीप के कोच ने आगे कहा, 'अगर वह एक मैच में भी थोड़ा कमजोर प्रदर्शन करता है, तो वे उसे दरकिनार कर देते हैं। दूसरी तरफ, बाकी खिलाड़ियों को इतने मौके दिए जाते हैं। आप उस खिलाड़ी को शामिल करते हैं जो टीम में नहीं है, जिसकी तैयारी नहीं हुई है। कप्तान और कोच की महानता कहां है? नियमित रूप से टीम के साथ अभ्यास करने वाले खिलाड़ी को मौका नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा, 'इस सीरीज में, कोच और कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को खिलाया, यह सोचते हुए कि वह अश्विन के अच्छे जोड़ीदार बन सकते हैं। सिर्फ उन्हें ही इस चयन के पीछे का कारण मालूम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि पहले टेस्ट में हार के बाद कप्तान कोहली ने मंगलवार को कुलदीप की जगह शाहबाज को टीम में शामिल करने के फैसले का बचाव किया था। कुलदीप को टीम में न खिलाने के सवाल पर विराट ने कहा, 'हमें इसका कोई मलाल नहीं। हमारी योजना स्पष्ट थी। कैसे खेलना है, क्या खेलना है, किस संयोजन के साथ उतरना है, सारे फैसले सोच समझकर लिए गए और अब मैच हारने के बाद उसका कोई मलाल भी नहीं है। अब हम अगले मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी आक्रमण में विविधता के बारे में सोचेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें