फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: ट्रॉट ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की जमकर की तारीफ, कहा- हाव भाव में विश्व स्तरीय खिलाड़ी के लक्षण

Thu, 03 Jul 2025 01:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

ट्रॉट ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ गिल के नियंत्रण ने ड्रेसिंग रूम को संदेश दिया कि वह जिम्मेदारी ले रहे हैं और आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रॉट ने गिल की तारीफ की है - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान टीम के कोच और पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल की सोची-समझी रणनीति और हाव भाव में विश्व स्तरीय खिलाड़ी के लक्षण हैं जिनका भविष्य उज्जवल नजर आता है। गिल ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दूसरा शतक जड़ा और बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक नाबाद 114 रन (216 गेंद, 12 चौके) बनाकर भारत को पांच विकेट पर 310 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने जियो हॉटस्टार से कहा, 'उनके हाव भाव और जिस तरह से उन्होंने रन बनाए वह उल्लेखनीय है। इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ उनके नियंत्रण ने ड्रेसिंग रूम को संदेश दिया कि वह जिम्मेदारी ले रहे हैं और आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी रणनीति स्पष्ट थी। मैं क्रीज पर टिका रहूंगा और मैं कल फिर से खेलूंगा। मैं सुनिश्चित करूंगा कि हम जीत की स्थिति में पहुंचें। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जिनका भविष्य उज्जवल है।'

ट्रॉट ने कहा, 'उन्होंने एक सोची समझी रणनीति से बल्लेबाजी की जिसमेंं उनका आत्मविश्वास साफ नजर आता था। कप्तान के रूप में इस तरह के प्रदर्शन से टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।' ट्रॉट ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ब्रायडन कार्स और क्रिस वोक्स का सामना करते हुए गिल के दृष्टिकोण में अंतर को उनकी पारी के मुख्य आकर्षणों में से एक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'कार्स के पास क्रिस वोक्स की तुलना में थोड़ी अधिक गति है, लेकिन गिल की समझ प्रभावशाली है कि दोनों का मुकाबला कैसे किया जाए। वह जानते हैं कि वोक्स स्टंप पर अटैक करने की कोशिश करेंगे और गिल ने संभाल कर खेलने की योजना बनाई। यही वह चीज है जो अच्छे खिलाड़ियों को औसत खिलाड़ियों से और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों से अलग करती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें