फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 5th Test: ओवल टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम में इस घातक ऑलराउंडर की एंट्री, भारत को रहना होगा सावधान

Mon, 28 Jul 2025 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल

सार

जैमी ने अपना पिछला टेस्ट 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने 97 रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे। सरे के 31 साल के ऑलराउंडर ने पिछले आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तीन मैच खेले थे।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलराउंडर जैमी ओवरटन को भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। जैमी ने अपना पिछला टेस्ट 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने 97 रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे। सरे के 31 साल के ऑलराउंडर ने पिछले आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तीन मैच खेले थे। ओवरटन के अलावा मेजबान टीम ने बाकी 14 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। 
विज्ञापन

 

स्टोक्स भी खेलेंगे पांचवां टेस्ट
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 'दर्द को महज एक भाव' बताकर संकेत दिया है कि वह भारत के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेंगे हालांकि उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की जरूरत को माना। भारतीय कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों के बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा। चौथे टेस्ट के आखिरी दिन स्टोक्स और उनकी टीम एक घंटा पहले मैच खत्म करना चाहते थे लेकिन भारतीय टीम ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्राउली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जैमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें