इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और शुभमन गिल के बाद अजिंक्य रहाणे का भी शिकार किया। इसी दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की।
विज्ञापन
2 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : सोशल मीडिया
दाएं हाथ के 38 वर्षीय गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे कर लिए। रहाणे को स्टोक्स के हाथों स्लिप में कैच करवाने के साथ ही एंडरसन 900 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और इंग्लैंड के पहले तेज गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ दो ही गेंदबाजों ने किया था। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा (949) और पाकिस्तान के वसीम अकरम (916) विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मुथैया मुरलीधरन
बात करें अन्य गेंदबाजों की तो तीन दिग्गज स्पिनर भी यह कारनामा कर चुके हैं। इनमें श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (1347), ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न (1001) और भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले के नाम पर 956 विकेट दर्ज हैं।
4 of 5
जेम्स एंडरसन
एंडरसन ने इससे पहले गुरुवार को मैच के पहले दिन भी एक खास उपलब्धि हासिल की थी। शुभमन गिल को आउट करने के साथ ही उन्होंने टेस्ट में 104 बार किसी खिलाड़ी को शून्य पर आउट किया और इस मामले में ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी की।
बता दें कि 19 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में अब 613 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 269 और टी-20 में 18 विकेट निकाले हैं।