फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भविष्य की अटकलों के बीच रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें, लॉर्ड्स में कैसा है हिटमैन का रिकॉर्ड?

Sat, 18 Jul 2026 09:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म है। भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीसरा वनडे मैच खेला जाना है। आइए जानते हैं कि लॉर्ड्स पर रोहित का रिकॉर्ड कैसा रहा है...
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में खासतौर पर रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी। पिछले दो दिनों से रोहित के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगी हैं, जिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सफाई दी है। रोहित का भविष्य क्या रहता है ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन आइए जानते हैं कि वनडे में रोहित का रिकॉर्ड लॉर्ड्स में कैसा रहा है।
विज्ञापन

लॉर्ड्स में रोहित का प्रदर्शन 
रोहित को लॉर्ड्स का मैदान 50 ओवर के प्रारूप में कुछ खास रास नहीं आता है। रोहित ने लॉर्ड्स में अब तक सिर्फ दो ही वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान एक मैच में वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं, तो एक अन्य मुकाबले में सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं। तीनों प्रारूप को मिलाकर रोहित ने इस मैदान पर कुल पांच मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 22 की मामूली औसत से 133 रन आए हैं।

बीसीसीआई ने खारिज किया था दावा
शुरुआती दो वनडे मुकाबलो में फ्लॉप रहने के बाद रोहित के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया कि रोहित अपने करियर का आखिरी वनडे लॉर्ड्स में खेलने वाले हैं और इस सीरीज के बाद चयनकर्ता उन्हें वनडे टीम में नहीं रखना चाहते हैं। हालांकि, रोहित के भविष्य को लेकर चल रही तमाम तरह की अफवाहों पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने विराम लगाया। उन्होंने कहा, रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन बोर्ड स्तर पर इस विषय में कोई बातचीत नहीं हुई है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह दावा पूरी तरह निराधार है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना अंतिम मैच खेलने वाले हैं। इस तरह की किसी भी चर्चा या निर्णय की जानकारी बोर्ड के पास नहीं है।
विज्ञापन

रोहित से बड़ी पारी की आस
रोहित शर्मा पहले वनडे मुकाबले में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, दूसरे वनडे मैच में वह 47 गेंदों का सामना करने के बाद महज 26 रन ही बना सके थे। आमतौर पर अपनी आक्रामक शैली के लिए मशहूर रोहित इस सीरीज में रन और बेहतर स्ट्राइक रेट के लिए जूझते नजर आए हैं। हालांकि, भारतीय टीम चाहेगी कि रोहित लॉर्ड्स में अपने खराब रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए तीसरे वनडे में दमदार पारी खेलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें