फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बनाया वनडे का चौथा सर्वोच्च स्कोर, लॉर्ड्स में पहली बार बने 350+ रन

Sun, 19 Jul 2026 08:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने इस तरह लॉर्ड्स में वनडे का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इंग्लैंड के लिए इस मैच में बेन डकेट ने शतक लगाया।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : England Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। लॉर्ड्स में यह वनडे का सर्वोच्च स्कोर है। यह पहली बार है जब वनडे में लॉर्ड्स के मैदान पर किसी टीम ने 350+ स्कोर बनाए हैं। इस मैच में हैरी ब्रूक को छोड़कर इंग्लैंड के हर बल्लेबाजी ने दमदार पारी खेली खेली और भारत के खिलाफ वनडे का चौथा सर्वोच्च स्कोर बना डाला। 
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी
  • इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शतक लगाया, जबकि जैकब बेथेल और जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली। 
  • जोस बटलर 13 गेंदों पर चार चौकों तीन छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। 
  • बेथेल और डकेट ने पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की। 
  • इंग्लैंड की ओर से डकेट ने सबसे ज्यादा 135 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाए। 
  • वहीं, बेथेल ने 91 और रूट ने 48 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। 
  • दूसरे विकेट के लिए डकेट और रूट के बीच 101 रनों की साझेदारी हुई।
  • भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा को दो और प्रिंस यादव को एक विकेट मिला। 

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की ली क्लास 
इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर भारत के खिलाफ वनडे इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बन गया। हालांकि, भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में 438 रन कूट डाले थे। इसके अलावा श्रीलंका ने 2009 में राजकोट में 411 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने 2020 में सिडनी के मैदान पर भारतीय टीम के खिलाफ 389 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं, इस सूची में इंग्लैंड की टीम 2017 में कटक के मैदान पर बनाए गए 366 रनों के साथ छठे स्थान पर शामिल है।

लॉर्ड्स के इस मुकाबले में इंग्लैंड की इस आक्रामक बल्लेबाजी की सबसे बड़ी वजह मैच के आखिरी 10 ओवर रहे। भारतीय गेंदबाज डेथ ओवरों (41 से 50 ओवर) में रन रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए और इंग्लैंड ने इन अंतिम ओवरों में 126 रन बटोर लिए, जो भारत के खिलाफ डेथ ओवरों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में भी दक्षिण अफ्रीका 2015 के वानखेड़े मैच में 144 रन और 2013 के जोहानिसबर्ग मैच में 135 रन बनाकर आगे है, जबकि श्रीलंका ने 2013 में किंग्स्टन में आखिरी 10 ओवरों में 124 रन जोड़े थे।

काफी महंगे साबित हुए गुरनूर बरार
भारतीय गेंदबाज गुरनूर बरार मैच में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 97 रन लुटा दिए, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा फेंक गया तीसरा सबसे महंगा स्पेल बन गया। भारत की तरफ से सबसे महंगे गेंदबाज होने का अनचाहा रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है, जिन्होंने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 रन दिए थे। इसके बाद विनय कुमार का नंबर आता है जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 102 रन लुटाए थे, जबकि भुवनेश्वर ने ही 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 92 रन भी खर्च किए थे।
विज्ञापन

भारत को रूट ने किया परेशान
इस पूरी सीरीज में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी पहेली बने रहे। उन्होंने इस द्विपक्षीय सीरीज की तीन पारियों में बिना आउट हुए कुल 249 रन बना डाले, जो वनडे क्रिकेट में बिना आउट हुए किसी भी बल्लेबाज द्वारा सीरीज में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। रूट ने इस मामले में जोस बटलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ दो पारियों में नाबाद 248 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें