फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'तेंदुलकर के वीडियोज देखकर काफी प्रेरणा मिली', इंग्लैंड के खिलाफ टी20 से पहले शेफाली का बयान

Sat, 28 Jun 2025 02:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पूर्व बीसीसीआई वीडियो से शेफाली ने कहा, 'पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के बारे में सोचती थी, लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि अच्छी गेंद का सम्मान करना जरूरी है।'
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम में वापसी कर रही शेफाली वर्मा ने कहा कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे जिससे हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया। खराब फॉर्म के कारण पिछले साल शेफाली को टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पूर्व बीसीसीआई वीडियो से शेफाली ने कहा, 'पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के बारे में सोचती थी, लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि अच्छी गेंद का सम्मान करना जरूरी है। मैंने सचिन सर की टेस्ट पारियां देखी और उससे काफी प्रेरणा मिली। इससे मुझे बचपन के दिन याद आ गए जब मैं उनका एक भी मैच नहीं छोड़ती थी। मैंने हर मैच फिर से देखा। उसे देखकर मैने सीखा के अच्छी गेंद को सम्मान देकर ही अच्छी पारियां खेली जा सकती है।'

घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करके 21 वर्ष की शेफाली ने टीम में वापसी की। उन्होंने कहा कि वापसी करना आसान नहीं होता और पिछले साल टीम चयन से दस दिन पहले उनके पिता को दिल का दौरा पड़ने से यह और कठिन हो गया। शेफाली को पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी।

उन्होंने कहा, 'जब भी आप वापसी करते हैं तो हालात कठिन होते ही हैं, लेकिन टीम माहौल में लौटकर अच्छा लगता है। मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चयन से दस दिन पहले मेरे पापा को दिल का दौरा पड़ा था। मेरे लिए वह कठिन समय था और मैं टीम में भी नहीं चुनी गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है।'
विज्ञापन

शेफाली ने कहा, 'मैंने फिटनेस पर काफी मेहनत की। 20-25 दिन बाद बल्ला उठाया तो बहुत अच्छा लगा। इससे अलग तरह की ऊर्जा मिली। समय बहुत कुछ सिखाता है। मैं अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके बाकी भाग्य पर छोड़ दूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें