फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बॉयकॉट ने किया अहमदाबाद की पिच का बचाव, अपनी टीम को कहा- शर्म आनी चाहिए

Sat, 27 Feb 2021 12:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : Social Media
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच दो दिन के अंदर ही खत्म हो गया। डे-नाइट टेस्ट के इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की। अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुलाबी गेंद से खेले गए इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 193 (112+81) रन ही बना पाई। 

मैच के बाद इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसके लिए पिच को जिम्मेदार ठहराया और उसकी आलोचना करते हुए उसे खराब बताया। हालांकि इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और दिग्गज ज्योफ्री बॉयकॉट ने पिच मामले में भारत का बचाव किया और अपनी ही टीम को फटकार लगाई। उन्होंने अपनी टीम द्वारा खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवाल उठाया। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि आखिर टर्निंग ट्रैक पर तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किसका था। एक अखबार में पूर्व दिग्गज ने लिखा, 'मैं इस बात को जानना चाहूंगा कि टर्निंग पिच पर तीन तेज गेंदबाज के साथ खेलने वाला ये कमाल का विचार किसका था। उनको इस बात के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। इंग्लैंड की टीम को यह बात जरूर सोचनी चाहिए थी कि वह पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने के लिए अहमदाबाद में उतरने वाले थे एडिलेड में नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : twitter@ICC
इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर एक फैन के सवाल के जवाब में भी भारतीय टीम का समर्थन किया था। ट्विटर पर एक यूजर ने उनसे पिच पर राय देने को कहा, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए बॉयकॉट ने कहा कि इस तरह का कोई नियम नहीं है जिसमें लिखा हो कि पिच किस तरह की होनी चाहिए।
 
 

4 of 5
भारत की हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @ICC
गौरतलब है कि अहमदाबाद के टर्निंग ट्रैक पर भारतीय टीम जहां तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी तो वहीं इंग्लैंड तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरी। इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग इलेवन में जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे तीन तेज गेंदबाज को शामिल किया था। कप्तान जो रूट के इस फैसले की खूब आलोचना हुई क्योंकि उनका यह कदम पूरी तरह से फेल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
बता दें कि तीसरे टेस्ट में दो दिन में कुल 30 विकेट गिरे जिनमें 28 विकेट स्पिनरों ने लिए। इसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी पांच विकेट हासिल किए। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 की बढ़त हासिल कर चुका है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का मजबूत दावेदार बन गया है। वहीं इंग्लैंड की टीम सीरीज में पिछड़ने के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दावेदारी से बाहर हो गई है। दोनों टीमों को चार मार्च अहमदाबाद के इसी मैदान पर चौथा और आखिरी मुकाबला खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें