फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: नौ मिनट के अंदर 3 बार बुझी फ्लड लाइट, खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा मैदान, 27 मिनट बाद शुरू हुआ खेल

Sun, 09 Feb 2025 06:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे मैच को फ्लड लाइट की खराबी की वजह से रोकना पड़ा। इसके कारण दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान से लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे मैच को फ्लड लाइट की खराबी के कारण रोकना पड़ा। इसकी वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान से वापस जाना पड़ा। इस दौरान रोहित शर्मा और शुभमन गिल काफी नाराज नजर आए।
विज्ञापन

नौ मिनट में तीन बार गई लाइट
तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबटी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में फ्लड लाइट बाधा बनी। नौ मिनट के भीतर तीन बार लाइट जाने के कारण मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा।

कब-कब गई लाइट
  • 6:13 बजे पहली बार फ्लड लाइट खराब हुई और मैच रोका गया।
  • 6:16 बजे लाइट आई और मैच शुरू हुआ।
  • 6:17 बजे लाइट दूसरी बार गई और मैच रोका गया।
  • 6:19 बजे फिर लाइट आई और मैच फिर शुरू हुआ।
  • 6:21 बजे फिर लाइट गई और तीसरी बार मैच रोका गया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा मैदान
फ्लड लाइट की खराबी के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के चेहरे पर निराशा साफतौर पर नजर आ रही थी। हालांकि, 27 मिनट बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ। 6:48 बजे खिलाड़ी मैदान पर लौटे और मैच शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें