भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम खास रणनीति बना रही है। उसने पिच क्यूरेटर से खास तरह की पिच की मांग की है। इसका खुलासा खुद लीड्स के मैदान प्रमुख रिचर्ड रॉबिन्सन ने किया है। उन्होंने कहा है कि लीड्स में असामान्य रूप से शुष्क मौसम और इंग्लैंड की आक्रामक खेल शैली को देखते हुए पिच तैयार की जा रही है। इंग्लैंड की टीम भी अच्छी सतह की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
लीड्स टेस्ट पर लोगों का खास ध्यान
2 of 4
2021 में लीड्स टेस्ट के दौरान भारत-इंग्लैंड की टीम
- फोटो : ANI
लीड्स आमतौर पर किसी सीरीज के बीच में टेस्ट मैच की मेजबानी करता है, लेकिन इस सीरीज में पहला मैच होने की वजह से यह मुकाबला अधिक ध्यान आकर्षित कर रहा है। रॉबिन्सन 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से कहा, 'इंग्लैंड बस एक अच्छी सतह चाहते हैं, ताकि हम गेंद की लाइन पर हिट कर सकें। वे यही चाहते हैं।' रॉबिन्सन को उम्मीद है कि शुरुआती दिन पिच तेज गेंदबाजों की मदद करेगी लेकिन अपेक्षित गर्मी के कारण सपाट हो जाएगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड को बैजबॉल में मिलेगी मदद?
3 of 4
2021 में लीड्स टेस्ट के दौरान भारत-इंग्लैंड की टीम
- फोटो : ANI
पिच न केवल इंग्लैंड की बैजबॉल शैली (हर हाल में आक्रामक होकर खेलने की शैली) के अनुकूल होगी बल्कि यह अनुभवहीन भारतीय बल्लेबाजी क्रम को भी मुकाबले में बने रहने का अधिक मौका देगी।रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम में केएल राहुल सबसे सीनियर खिलाड़ी होंगे जिन्हें SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में अपने साधारण रिकॉर्ड को देखते हुए काफी कुछ साबित करना होगा।
2021 में लीड्स टेस्ट के दौरान भारत-इंग्लैंड की टीम
- फोटो : ANI
बल्लेबाजी क्रम में यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं जो सीनियर टीम के साथ इंग्लैंड के अपने पहले दौरे पर आए हैं। करुण नायर ने पिछली बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था। भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची जबकि इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जहां दिन के दौरान पिच को ढककर रखा गया था। भारत ने पिछले दो दशक में यहां बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेला है। टीम को 2021 में यहां अपने पिछले मैच में पारी की हार का सामना करना पड़ा था।