कार्स, आर्चर और डॉसन भी हिस्सा नहीं
इसके अलावा ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन भी इस प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। ये तीनों मैनचेस्टर टेस्ट का हिस्सा रहे थे। कार्स और डॉसन ने पिछले मैच में काफी गेंदबाजी की थी और स्टोक्स ने इसको लेकर चिंता भी जाहिर की थी। वहीं, आर्चर ज्यादातर समय चोटिल रहते हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम दिया गया है। स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। स्टोक्स की जगह स्पिन ऑलराउंडर जैकब बेथेल को शामिल किया गया है। वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, सरे के दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन को भी शामिल किया गया है।
IND vs ENG Playing-11: पांचवें टेस्ट से बुमराह का बाहर होना तय; किसकी होगी एंट्री, क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?