फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गिल ने सहा दर्द तो खुशी से झूमे ऋषभ पंत, अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए सिबली

Sat, 06 Mar 2021 01:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
डोम सिब्ली - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दिलचस्प वाकया देखने को मिला। इंग्लैंड की पारी के दौरान डोम सिबली की तेज शॉट शुभमन गिल को लगी और वे दर्द से कराह उठे और मैदान पर ही गिर गए। लेकिन गिल के इस दर्द ने पूरी भारतीय टीम को खुशी से झूमने का मौका दे दिया। 

विज्ञापन


जी हां! डोम सिबली के विकेट की कहानी ही कुछ ऐसी है। 10वां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। आखिरी बॉल को सिबली स्विप करना चाहते थे। शॉट मारा गया, लेकिन गेंद शॉर्ट लेग में खड़े शुभमन गिल के बाएं पैर से टकराई और हवा में उछली, जिसे सिली पॉइंट क्षेत्र में आसानी से विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लपक लिया। सॉफ्ट डिसमिसल आउट था, लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले से पहले ही डोम सिबली पवेलियन की ओर चल पड़े। उनकी 21 गेंद में तीन रन की पारी का अंत अजीबोगरीब तरीके से हुआ और भारत को तीसरी सफलता मिल गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें