फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'क्या तुम्हें छक्का मारना आता है?' ब्रूक ने प्रसिद्ध को उकसाया, अगली ही गेंद पर कैच आउट हुए कृष्णा

Tue, 24 Jun 2025 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

भारतीय पारी के दौरान इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने प्रसिद्ध कृष्णा को उकसाने की कोशिश की और इसमें वह कामयाब भी हो गए। भारत को आखिरी झटका प्रसिद्ध के रूप में लगा। वह खाता नहीं खोल सके। 
विज्ञापन
हैरी ब्रूक और प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम भारत के 371 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। भारतीय टीम दूसरी पारी में 364 रन पर खत्म हुई। पहली पारी के आधार पर छह रन की बढ़त की वजह से इंग्लैंड को यह लक्ष्य मिला। हालांकि, मैच के दौरान की घटना काफी चर्चा में है। दरअसल, भारतीय पारी के दौरान इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने प्रसिद्ध कृष्णा को उकसाने की कोशिश की और इसमें वह कामयाब भी हो गए। भारत को आखिरी झटका प्रसिद्ध के रूप में लगा। वह खाता नहीं खोल सके। 
विज्ञापन

भारत की दूसरी पारी के 96वें ओवर में शोएब बशीर गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्लिप में खड़े हैरी ब्रूक ने प्रसिद्ध से कहा- क्या आप लंबे-लंबे छक्के लगा सकते हैं? इस पर प्रसिद्ध मुस्कुराए और उन्होंने जवाब दिया- अगर मुझे करना होता तो मैं ब्रूक कहलाता।' इसके बाद अगली गेंद पर प्रसिद्ध ने बड़ी हिट लगाने की कोशिश की और डीप मिड विकेट में जोश टंग को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन

भारत के लिए दूसरी पारी में केएल राहुल ने 137 रन और ऋषभ पंत ने 118 रन बनाए। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 30 रन और करुण नायर ने 20 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 25 रन बनाए। भारत के पुछल्ले बल्लेबाज सस्ते में विकेट गंवा बैठे। शार्दुल ठाकुर चार रन बना सके। वहीं, सिराज, बुमराह खाता नहीं खोल सके।

ब्रायडन कार्स और टंग को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि बशीर को दो विकेट मिले। क्रिस वोक्स और स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला। टीम इंडिया ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। इस तरह भारत को छह रन की बढ़त हासिल थी, जिसे मिलाकर कुल बढ़त 470 रन की हुई और इंग्लैंड को 471 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें