फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगी बल्लेबाजों की लंका, दो दिन में ही गिरे 30 विकेट, 28 स्पिनर्स ने लिए

Thu, 25 Feb 2021 09:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
पिंक बॉल टेस्ट में स्पिनर्स का जलवा - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
भारत ने तीसरे टेस्ट (डे-नाइट) में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीमने दूसरे दी दिन जीत हासिल कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम सिर्फ 112 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए 145 रन के साथ उन्हें 33 रन की मामूली बढ़त मिली। अपनी दूसरी पारी में तो इंग्लैंड की हालत और खराब थी। 81 रन पर आउट होने के बाद भारत के सामने मेहमानों ने 49 रन का आसान लक्ष्य रखा, जिसे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 7.4 ओवर में ही पा लिया और 10 विकेट से भारत की जीत सुनिश्चित की।

पुनर्निमित स्टेडियम में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में पिच ने पूरी तरीके से टेस्ट मैच को टी-20 में बदल दिया है। मैच से पहले पिच को लेकर जितनी चिंताएं थीं यह उससे भी ज्यादा खतरनाक साबित हुई। डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन के खेल में कुल 13 विकेट गिरे जिसमें 11 विकेट स्पिनरों ने निकाले थे। यही नहीं इंग्लैंड की पूरी टीम पहले ही दिन 48.4 ओवर में 112 रन पर ही सिमट गई तो भारत के भी तीन खिलाड़ी पवेलियन लौटे। इसके बाद दूसरे दिन भी पिच का मिजाज नहीं बदला और पहले ही सत्र में भारत के सात खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 31 ओवर भी नहीं खेल पाया और सिर्फ 81 रन पर सिमट गया।
विज्ञापन

2 of 6
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : twitter@ICC
पांच दिनों के टेस्ट मैच में दो दिन में ही 30 विकेट गिर गए। इसमें से 28 स्पिनर्स ने लिए। स्पिनरों में अक्षर पटेल (11), रविचंद्रन अश्विन (7), जैक लीच (4), वाशिंगटन सुंदर (1) और जो रूट (5) विकेट चटकाए। जबकि एक-एक विकेट इशांत शर्मा और जोफ्रा आर्चर के खाते में गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारत में दूसरी बार गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। हिंदुस्तानी सरजमीं पर खेले गए भारत-बांग्लादेश के बीच पहले डे-नाइट टेस्ट में खेल इससे पूरा उलट हुआ था। तब ईडन गार्डेंस में पेसर्स का बोल-बाला था। तब गिरे कुल 30 में से 28 विकेट पेसर्स ने लिए थे, लेकिन इस बार इसके उलट पिच पर स्पिनर हावी रहे।

4 of 6
डे-नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले अभी तक 15 डे-नाइट टेस्ट मैच खेल गए थे, जिसमें तेज गेंदबाजों ने 354 विकेट चटकाए, जबकि स्पिनरों ने केवल 115 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

5 of 6
डे-नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर
दरअसल पिंक बॉल टेस्ट के लिए पिच में सामान्य रूप से कुछ घास छोड़ी जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गेंद जल्दी से चमक न खोए, लेकिन इस मैच से पहले, विकेट से घास को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @BCCI
बात करें मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन की तो पहली पारी में रोहित शर्मा (66) को छोड़कर यहां किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला। विराट (27), अश्विन (17), शुभमन गिल (11) और इशांत शर्मा (10) रन बनाए। इनके अलावा पुजारा-अक्षर और सुंदर शून्य पर आउट हुए तो रहाणे (7) और पंत (1) रन पर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें