फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: कोच द्रविड़ का बड़ा एलान, इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट के लिए राहुल को इस जिम्मेदारी से किया मुक्त

Tue, 23 Jan 2024 04:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बिना उतरेगी। विराट ने निजी कारणों से टीम से हटने का अनुरोध किया था। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और केएल राहुल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होगी, जबकि अगले चार टेस्ट विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे। द्रविड़ के इस बयान से साफ हो गया है कि शुरुआती दो टेस्ट में केएस भरत और ध्रुव जुरेल में से किसी एक का खेलना तय हो गया है। भरत पहले भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं, जबकि ध्रुव को पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है।
विज्ञापन

राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी से मुक्त किया

भारत के मुख्य कोच ने कहा कि राहुल ने स्टंप के पीछे शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद टीम में शामिल दो प्रतिभाशाली विकेटकीपर में से किसी एक को विकेटकीपर की भूमिका के लिए चुना जाएगा। द्रविड़ ने कहा कि यह फैसला लंबी सीरीज और मौसम की स्थिति को देखकर लिया गया है।

भरत या जुरेल में से किसे मिलेगा मौका?

ध्रुव जुरेल और केएस भरत - फोटो : अमर उजाला
द्रविड़ ने कहा, 'राहुल सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर नहीं खेलेंगे। मुझे लगता है कि हम चयन से ही इसके बारे में काफी स्पष्ट थे। हमने दो अन्य लोगों को चुना था जो हमारे लिए इस भूमिका को निभा सकते हैं। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में हमारे लिए शानदार काम किया और उस सीरीज को ड्रॉ कराने में हमारी मदद से अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन पांच टेस्ट मैचों और इन हालात में खेलने पर विचार करते हुए चयन हमारे दो अन्य विकेटकीपरों के बीच होगा।

विराट के बिना उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बिना उतरेगी। विराट ने निजी कारणों से टीम से हटने का अनुरोध किया था। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में आवेश खान, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार को भी 16 सदस्यीय मजबूत टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर। सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और आवेश खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें