फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: क्रिस वोक्स, बॉथम-फ्लिंटॉफ जैसे दिग्गज इंग्लिश ऑलराउंडर्स की सूची में, भारत के खिलाफ किया यह कमाल

Mon, 23 Jun 2025 11:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

38 रन की पारी के दौरान ही वोक्स के टेस्ट में दो हजार रन पूरे हो गए। वह इस प्रारूप में 181 विकेट भी ले चुके हैं। वोक्स इंग्लैंड के उन ऑलराउंडर्स की सूची में शामिल हुए जिन्होने टेस्ट में 2000 से ज्यादा रन बनाए हों और 150 से ज्यादा विकेट लिए हों।
विज्ञापन
क्रिस वोक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट में टीम इंडिया ने तीसरे दिन तक 96 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर समाप्त हुई थी। इस तरह भारतीय टीम को छह रन की बढ़त मिली थी। भारत की पहली पारी दूसरे दिन समाप्त हुई थी और इंग्लैंड ने तकरीबन एक दिन में 465 रन बना डाले। ओली पोप के 106 रन के अलावा हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए। वहीं, क्रिस वोक्स ने 38 रन की पारी खेली। इसी के साथ वोक्स इयान बॉथम और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे इंग्लैंड के शीर्ष ऑलराउंडर्स की सूची में शामिल हो गए। हालांकि, उन्हें इस टेस्ट में अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

क्रिस वोक्स - फोटो : ANI
टेस्ट में वोक्स के 2000 रन पूरे
38 रन की पारी के दौरान ही वोक्स के टेस्ट में दो हजार रन पूरे हो गए। वह इस प्रारूप में 181 विकेट भी ले चुके हैं। वोक्स इंग्लैंड के उन ऑलराउंडर्स की सूची में शामिल हुए जिन्होने टेस्ट में 2000 से ज्यादा रन बनाए हों और 150 से ज्यादा विकेट लिए हों। वोक्स को मिलाकर इंग्लैंड के लिए अब तक ऐसा सिर्फ छह खिलाड़ी ही कर पाए हैं। इनमें कप्तान बेन स्टोक्स, इयान बॉथम, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, स्टुअर्ट ब्रॉड और मोइन अली शामिल हैं। वोक्स के फिलहाल 2008 रन और 181 विकेट हैं।

क्रिस वोक्स - फोटो : ANI
स्टोक्स और बॉथम शीर्ष पर मौजूद
वोक्स का बल्लेबाजी औसत 26.42 का रहा है। इस दौरान उन्होंने सात अर्धशतक और एक शतक लगाया है। वोक्स का गेंदबाजी औसत 28.91 का है। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन देकर छह विकेट है। स्टोक्स इंग्लैंड के दिग्गजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उनके नाम टेस्ट में 6748 रन और 217 विकेट हैं। महान बॉथम ने टेस्ट में 5200 रन बनाए और 219 विकेट लिए। वहीं, फ्लिंटॉफ ने 3795 रन बनाए और 219 विकेट लिए। ब्रॉड ने 3662 रन बनाए और 604 विकेट लिए, जबकि मोइन ने 3094 रन बनाए और 204 विकेट लिए।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 2000+ रन और 150+ विकेट
खिलाड़ी रन विकेट
बेन स्टोक्स 6748 रन 217 विकेट
इयान बॉथम 5200 रन 383 विकेट
एंड्रयू फ्लिंटॉफ 3795 रन 219 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड 3662 रन 604 विकेट
मोइन अली 3094 रन 204 विकेट
क्रिस वोक्स 2008 रन 181 विकेट
विज्ञापन

हैरी ब्रूक - फोटो : ANI
हैरी ब्रूक एक रन से शतक बनाने से चूके
इंग्लैंड की पारी के दौरान हैरी ब्रूक 99 रन बनाकर आउट हुए और शतक से एक रन से चूक गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने शार्दुल के हाथों कैच कराया और शतक नहीं बनाने दिया। वह साल 2011 से टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले 11वें बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में तीन भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

साल 2011 से टेस्ट में 99 पर आउट होने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी (देश) खिलाफ स्थान साल
मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान) न्यूजीलैंड वेलिंग्टन 2011
एबी डी विलियर्स (द. अफ्रीका) श्रीलंका सेंचुरियन 2011
एम.एस. धोनी (भारत) इंग्लैंड नागपुर 2012
मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) भारत मोहाली 2013
मुरली विजय (भारत) ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2014
शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया) भारत मेलबर्न 2014
मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान) वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 2017
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) द. अफ्रीका मैनचेस्टर 2017
बाबर आज़म (पाकिस्तान) ऑस्ट्रेलिया अबू धाबी 2018
ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) वेस्टइंडीज पर्थ 2022
ऋषभ पंत (भारत) न्यूजीलैंड बेंगलुरु 2024
हैरी ब्रुक (इंग्लैंड) भारत लीड्स 2025
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें