फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: जो रूट घर में किसी एक टीम के खिलाफ 2000+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, ब्रैडमैन के क्लब में शामिल

Fri, 01 Aug 2025 07:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ पहली पारी में जो रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह किसी देश में भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट इंग्लैंड में 2006* टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह किसी देश में भारत के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट ने भारत के खिलाफ घर में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह घरेलू धरती पर टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

किसी देश में भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ पहली पारी में जो रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह किसी देश में भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट इंग्लैंड में 2006* टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 1893 रन बनाए। तीसरे स्थान पर शिवनरेन चंदरपॉल हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज में 1547 रन बनाए। जहीर अब्बास (1427-पाकिस्तान) और स्टीव स्मिथ (1396-ऑस्ट्रेलिया) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

भारत के खिलाफ किसी देश में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज रन
जो रूट (इंग्लैंड) 2006*
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 1893
शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) 1547
जहीर अब्बास (पाकिस्तान) 1427
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 1396

रूट घरेलू धरती पर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
जो रूट ने अब भारत के खिलाफ इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ने ही घरेलू टेस्ट में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ इससे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 2354 रन बनाए थे। रूट घर में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रूट के नाम अब 7220* रन दर्ज हो गए। इस मामले में शीर्ष पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 7578 टेस्ट रन बनाए। तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 7216 रन बनाए। रूट पहली पारी में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

टेस्ट में घरेलू मैदान पर किसी एक टीम के खिलाफ 2000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

रन बल्लेबाज विपक्षी टीम जगह
2354 डॉन ब्रैडमैन इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
2006* जो रूट भारत इंग्लैंड


घरेलू धरती पर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज रन
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 7578
जो रूट (इंग्लैंड) 7226*
सचिन तेंदुलकर (भारत) 7216
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 7167
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 7035
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें