फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Test: ओवल के पिच क्यूरेटर से भिड़े कोच गौतम गंभीर, अंगुली दिखाकर जाने को कहा; देखें बहस का वीडियो

Tue, 29 Jul 2025 03:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल

सार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को ओवल के पिच क्यूरेटर से बहस हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, अब तक मामले की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को ओवल के पिच क्यूरेटर से बहस हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, अब तक मामले की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सीरीज का समापन 2-2 की बराबरी के साथ करना चाहेगी। फिलहाल, मेहमान टीम मौजूदा सीरीज में 1-2 से आगे चल रही है।
विज्ञापन


गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच हुई बहस
समाचार एजेंसी पीटीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच बहस होती दिख रही है। इस दौरान गंभीर पिच क्यूरेटर को हाथ से जाने का इशारा करते हैं। वीडियो में सितांशु कोटक को बीच बचाव करते देखा जा सकता है। हालांकि, इस विवाद की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

कोटक ने दी सरे के मीडिया मैनेजर को पूरी जानकारी
गौतम गंभीर और ली फोर्टिस के बीच हुई बहस के बाद रेवस्पोर्ट्ज की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को सरे के मीडिया मैनेजर एडम को मामले की जानकारी देते दिख रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम के सुरक्षा प्रमुख को तलब किया गया।
 

आदर्श प्लेइंग 11 की तलाश में भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला रोमांचक होने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम को आदर्श प्लेइंग 11 की तलाश है। भारतीय टीम प्रबंधन गेंदबाजी संयोजन में परिवर्तन कर सकता है। बल्लेबाजी में आठवें क्रम तक गहराई देने के लिए एक विशुद्ध गेंदबाज को बाहर बिठाने के निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि अंतिम मुकाबले में शार्दुल ठाकुर को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। वहीं, अंशुल कंबोज अपने डेब्यू टेस्ट में निष्प्रभावी रहे। ऐसे में उनकी जगह फिटनेस हासिल कर चुके आकाशदीप या प्रसिद्ध कृष्णा को लिया जा सकता है।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आकाश दीप/जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अंशुल कंबोज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें