फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: '10-20 नहीं 90 सेकेंड देरी से आए', इंग्लैंड की शर्मनाक करतूत पर फूटा गिल का गुस्सा; सुनाई दास्तां

Tue, 22 Jul 2025 09:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले कप्तान गिल ने तीसरे टेस्ट में हुए तनाव पर बात की। उन्होंने कहा, 'हां बहुत से लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं इसलिए मैं एक बार और सभी के लिए स्पष्ट कर दूं कि उस दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास सात मिनट का खेल बचा था। वे क्रीज पर 90 सेकेंड देरी से आए।'
विज्ञापन
क्राउली और गिल - फोटो : star sports india twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों द्वारा अपनाई गई देरी करने की रणनीति की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि क्रीज पर 90 सेकेंड देरी से आना खेल भावना के अनुरूप नहीं था। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (23 जुलाई) से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम मेजबानों से पिछली हार का बदला लेकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर लाना चाहेगी। फिलहाल इंग्लैंड 1-2 से आगे चल रही है।
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में हुए विवाद पर गिल की तीखी प्रतिक्रिया
मैनचेस्टर टेस्ट से पहले कप्तान गिल ने तीसरे टेस्ट में हुए तनाव पर बात की। उन्होंने कहा, 'हां बहुत से लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं इसलिए मैं एक बार और सभी के लिए स्पष्ट कर दूं कि उस दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास सात मिनट का खेल बचा था, वे क्रीज पर 90 सेकेंड देरी से आए, 10 नहीं, 20 नहीं, बल्कि 90 सेकेंड देरी से। हां, अधिकतर टीमें यही (देरी करने की रणनीति) करती हैं। अगर हम इस स्थिति में होते तो हम भी कम ओवर खेलना पसंद करते लेकिन ऐसा करने का एक तरीका होता है और हमें लगाता है कि अगर आपके शरीर पर गेंद लगती है तो फिजियो को मैदान पर आने की इजाजत है और यह उचित भी है।'
 

'90 सेकेंड देरी से आना खेल भावना के अनुसार नहीं'
बुमराह ने तीसरे दिन आखिरी ओवर फेंका था और दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले खेल में देरी करने के लिए क्रॉली की तरफ व्यंग्यात्मक लहजे में ताली बजाई थी। भारतीय खिलाड़ियों और डकेट के बीच भी बहस हुई थी।  गिल ने भी क्राउली को हिम्मत दिखाने को कहा था। गिल ने कहा, 'लेकिन मुझे नहीं लगता कि क्रीज पर 90 सेकेंड देरी से आना खेल भावना के अनुसार है। उस घटना से ठीक पहले, बहुत सी ऐसी चीजें हुईं जिनके बारे में हमें लगता था कि उन्हें नहीं होना चाहिए था, लेकिन वे हुईं, मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे इस पर बहुत गर्व है। लेकिन इसकी भूमिका थी, यह अचानक नहीं हुआ और हमारा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था।'

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'लेकिन बात बस इतनी है कि आप एक मैच खेल रहे हैं, आप जीतने के लिए खेल रहे हैं और इसमें बहुत सारी भावनाएं शामिल होती हैं और जब आप देखते हैं कि कुछ ऐसी चीजें हो रही हैं जो नहीं होनी चाहिए तो कभी-कभी भावनाएं अचानक से आ जाती हैं।'
विज्ञापन

सीरीज बचाने के लिए हर हाल में चाहिए जीत 
इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने दबदबा बनाया था, लेकिन पांचवें मैच में आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। इस हार के चलते भारत सीरीज में पिछड़ गया। अब उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों की चोट से उसकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें