फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'स्टोक्स की हरकत बिगड़ैल बच्चे जैसी', संजय मांजरेकर ने हाईवोल्टेज ड्रामा पर इंग्लिश कप्तान को घेरा

Mon, 28 Jul 2025 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का रोमांचक चौथा टेस्ट मैच उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब जडेजा और सुंदर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के मैच के अंतिम घंटे की शुरुआत से पहले ड्रॉ पर सहमति जताने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। स्टोक्स की प्रतिक्रिया पर नासिर हुसैन और संजय मांजरेकर ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
मांजरेकर, स्टोक्स और नासिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों की बदौलत भारत ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट को ड्रॉ करा लिया। भारत की पहली पारी के 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन बनाए थे। भारत ने अपनी दूसरी पारी 311 रन पिछड़ने के बावजूद दूसरी पारी में जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 143 ओवर में चार विकेट पर 425 रन बनाए। टीम ने बिना कोई रन बनाए दो विकेट गंवाने के बावजूद कप्तान गिल की अगुवाई में शानदार बल्लेबाजी की। गिल ने 103 रन बनाने के अलावा लोकेश राहुल (90 ) के साथ 188 रन की साझेदारी से मैच में भारत की वापसी कराई जिसके बाद जडेजा (107 नाबाद) और सुंदर (101 नाबाद) ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा।
विज्ञापन


एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का रोमांचक चौथा टेस्ट मैच उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब जडेजा और सुंदर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के मैच के अंतिम घंटे की शुरुआत से पहले ड्रॉ पर सहमति जताने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस मामले पर स्टोक्स की प्रतिक्रिया पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने स्टोक्स को 'बिगड़ैल बच्चा' कहा है। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी स्टोक्स की प्रतिक्रिया को गलत बताया है।



IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने दिया जल्दी ड्रॉ का ऑफर...जडेजा और सुंदर ने ठुकराया; वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

नासिर हुसैन ने स्टोक्स को गलत बताया
नासिर हुसैन ने स्टोक्स के हैरी ब्रुक को आक्रमण में लाने के फैसले को 'मूर्खतापूर्ण' करार दिया। भारत ने चौथे टेस्ट को जल्दी खत्म करने का उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिससे स्टोक्स खुश नहीं दिखे। उन्होंने ब्रुक को कुछ जानबूझकर फुल-टॉस फेंकने के लिए आक्रमण में लगाया। नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'मुझे जडेजा और सुंदर के शतक से कोई समस्या नहीं थी। इंग्लैंड की टीम को इससे समस्या लग रही थी। वे थोड़े थके हुए थे और इसलिए मैच जल्द खत्म करना चाहते थे और थकान में ये सब हुआ। हालांकि, जडेजा और सुंदर ने उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की और वे टेस्ट मैचों में शतक जड़ना चाहते थे। स्टोक्स को ब्रुक से गेंदबाजी नहीं कराना था और अंत में मूर्खतापूर्ण दिखने वाला फैसला लगा। हम इन चीजों का बहुत तूल बनाते हैं। जडेजा और सुंदर ने अच्छा खेला और पूरा श्रेय भारत को जाता है।'

IND vs ENG: जडेजा-सुंदर को ब्रुक ने क्यों की गेंदबाजी? आखिरी दिन हाईवोल्टेज ड्रामा पर स्टोक्स ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

'देखना है इंग्लैंड उस स्थिति में क्या करता?'
चेतेश्वर पुजारा ने जब यही सवाल वॉशिंगटन सुंदर से पूछा, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सभी ने टीवी पर देखा कि क्या हुआ और उन सभी ने इसका आनंद लिया होगा।' वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों को मैदान पर बने रहने का पूरा हक था। मांजरेकर ने कहा कि अंतिम घंटे की शुरुआत से पहले ही इंग्लैंड को ड्रॉ पर सहमति बनानी चाहिए थी। मांजरेकर ने कहा कि अगर इंग्लैंड ने आखिरी घंटे तक का इंतजार किया भारतीय बल्लेबाजों के पास पूरा हक था। मांजरेकर ने 'जियो हॉटस्टार' पर कहा, 'मुझे लगता है कि बेन स्टोक्स ने अंत में बिगड़ैल बच्चे की तरह व्यवहार किया। मैं देखना चाहूंगा कि अगर इंग्लैंड के दो बल्लेबाज टेस्ट शतक के करीब होते तो इंग्लैंड क्या करता?'

IND vs ENG: 'क्या अंग्रेज लौट जाते?' भारतीय कोच गंभीर ने जबरदस्ती विवाद खड़ा करने पर इंग्लैंड की टीम को लताड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें