फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम, मुकाबले से पहले अचानक हुई इस गेंदबाज की एंट्री

Wed, 09 Jul 2025 07:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को देखा गया। वह भारतीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते दिखे।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार (10 जुलाई) से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भारतीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते देखा गया। अब सवाल यह उठता है कि क्या उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है?  
विज्ञापन
Trending Videos

अभ्यास करते दिखे दीपक चाहर
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में दीपक चाहर शामिल नहीं है। इसके बावजूद उन्हें बुधवार को अभ्यास सत्र में गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते देखा गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 32 वर्षीय गेंदबाज को सिर्फ अभ्यास सत्र का हिस्सा बनाया गया है। बता दें कि, चाहर ने अब तक भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने 13 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

विंबलडन का लुत्फ उठाते दिखे थे चाहर
हाल ही में दीपक चाहर को विंबलडन का आनंद लेते देखा गया था। वह अपनी पत्नी जया चाहर के साथ यहां पहुंचे थे। इसकी तस्वीरें भी उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी विंबलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आईं थीं। वहीं, बुधवार को सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ विंबलडन का आनंद लेने पहुंचे थे।



फोटो क्रेडिट: जया चाहर (इंस्टाग्राम)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें