फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के साथ जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट में पहली बार लगातार दो पारियों में उड़ी गिल्ली

Sat, 13 Feb 2021 01:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए चेन्नई की चेपॉक की पिच एक बार फिर से घातक साबित हुई। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड होने वाले विराट की दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी गिल्लियां बिखर गईं। इस बार उन्हें इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने पूरी तरह से चकमा दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter@WisdenCricket
मोईन अली की गेंद पर शून्य पर आउट होने के साथ ही विराट कोहली के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। इस सीरीज से पहले विराट कोहली जनवरी 2018 के बाद से टेस्ट मैच में कभी बोल्ड नहीं हुए थे। लेकिन अब वे लगातार दो टेस्ट मैचों में बोल्ड हुए हैं। ये कोहली के करियर में पहली बार है जब वे टेस्ट मैच की लगातार दो पारियों में क्लीन बोल्ड हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के मोईन अली ने शून्य पर क्लीन बोल्ड किया। यह पहली बार हुआ जब कोहली को टेस्ट क्रिकेट में किसी स्पिनर ने 0 पर आउट किया। 

4 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान कोहली अपने टेस्ट करियर में 11वीं जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। विराट बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट होने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी (11) से आगे निकल गए हैं। हालांकि इस मामले में अभी भी सौरव गांगुली (13) शीर्ष पर हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
मोईन अली से पहले विराट को घरेलू टेस्ट मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के अबू जायेद ने शून्य पर आउट किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें